
टेक्नो ने साल की शुरुआत में अपनी कैमोन सीरीज का स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Pro टेक मंच पर पेश किया था। यह मोबाइल 60x AI Super Zoom की ताकत के साथ लाया गया था जिसमें 32MP selfie कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी दी गई थी। अब कंपनी इसी मोबाइल का नेक्स्ट जेन अपग्रेडेड वर्जन लेकर आ रही है। यह अपकमिंग फोन Tecno Camon 60 Pro होगा जिसकी डिटेल्स सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आ गई है।
Tecno Camon 60 Pro
टेक्नो के इस अपकमिंग 5जी फोन को EEC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी सर्टिफिकेशन पर इस मोबाइल को TECNO CO7 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया गया है। इस मॉडल नंबर के साथ ही स्मार्टफोन का मार्केटिंग नेम Tecno Camon 60 Pro 5G भी सामने आ गया है। ईईसी पर हालांकि अभी तक टेक्नो कैमोन 60 प्रो के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन, यह जरूर साफ हो गया है कि Camon 60 Pro पर काम शुरू हो चुका है और यह स्मार्टफोन जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

Tecno Camon 50 Ultra प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
कैमोन 50 अल्ट्रा इस सीरीज का इकलौता फोन है जो इस वक्त इंडिया में बिक रहा है। इस मोबाइल का प्राइस 39,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है। यह स्मार्टफोन 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 9,98,070 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5X RAM लगी है।
Tecno Camon 50 Ultra 5G फोन में 6.78-इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।

फोटोग्राफी के लिए Camon 50 Ultra 5G के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYT700C मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन बड़ी 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस मोबाइल का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 1 मिनट का आ चुका है। वहीं कैमोन 50 अल्ट्रा को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।









