
Honor ने चीन में अपनी नई Honor 700 सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश करने का ऐलान कर दिया है। इसमें Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने तीनों स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी शेयर की है। खास बात है कि पूरी सीरीज में बिल्ट-इन रियर डिस्प्ले मिलेगा। जो कैमरा मॉड्यूल के अंदर दिया गया है। इसके साथ ही चीन में तीनों स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट शेयर नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Honor 700 सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरू
Honor की चीन की वेबसाइट पर Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S के लिए प्री-ऑर्डर पेज लाइव हो गए हैं। इसके साथ चीन के दूसरे ऑनलाइन रिटेलर्स पर भी शुरुआती बुकिंग की सुविधा मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, सीरीज के तीनों स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को कैंपेन के तहत 365 दिनों की रिप्लेसमेंट सर्विस मिलेगी। इसके अलावा फ्रंट और रियर स्क्रीन के लिए एक साल का इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
Honor 700 सीरीज के डिजाइन और कलर ऑप्शन
कंपनी ने Honor 700 सीरीज के तीनों मॉडल के रियर पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। जिसके अंदर स्क्वायर शेप का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले टाइम, वेदर, नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसी जानकारी दिखा सकेगा। इसके अलावा मेन कैमरे से सेल्फी लेते समय इसका उपयोग लाइव प्रीव्यू के तौर पर भी किया जा सकेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन Cold White, Clear Sky, Blue Tone और Pink Mist कलर में आएंगे।
मेमोरी वैरियंट की बात करें तो Honor 700 में 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB और 16GB+512GB ऑप्शन मिलेंगे। वहीं, Honor 700 Pro को 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB वैरियंट में पेश किया जाएगा। Honor 700S में 12GB+256GB और 12GB+512GB ऑप्शन मिल सकते हैं।
Honor 700 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, Honor 700 और Honor 700 Pro में 6.57-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें बेहद पतले और चारों तरफ बराबर बेजल्स दिए जा सकते हैं। वहीं, रियर डिस्प्ले का साइज करीब 1.72-इंच बताया जा रहा है।
फोटोग्राफी के लिए सीरीज में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। Honor 700 Pro में इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, Honor 700 और Honor 700 Pro में 200mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट मिलने की बात भी सामने आई है।
बैटरी को लेकर लीक में करीब 9,000mAh कैपेसिटी का जिक्र किया गया है। तीनों मॉडल 3C सर्टिफिकेशन पर 80W तक की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाले एडॉप्टर के साथ लिस्ट हो चुके हैं। वहीं, Honor 700 Pro में 50W वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकती है।
Honor 700 सीरीज कब होगी लॉन्च
Honor ने 700 सीरीज सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह लाइनअप इस महीने चीन में लॉन्च हो जाएगा। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










