vivo 5G फोन पर ऑफर, 2000 रुपये का डिस्काउंट और Earbuds फ्री! देखें क्या है जबरदस्त फोन डील

Join Us icon

दिवाली के बाद भी वीवो अपने फैंस को तोहफे दे रही है। कंपनी ने अपने ‘वाई सीरीज’ के 5जी मोबाइल पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर जारी किया है जिसमें 7200mAh Battery, 50MP Camera, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर और 8GB RAM वाले 5G फोन vivo Y51 Pro को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। वीवो वाई51 प्रो पर मिल रही डील का फायदा कैसे और कहां उठाया जा सकता है इसकी जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।

vivo Y51 Pro पर ऑफर

वीवो वाई51 प्रो की कीमत 34,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 128GB storage मिलती है। यह मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस और 8GB RAM + 256GB storage वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इस 5जी फोन पर कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेजन से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को यह वीवो फोन सस्ते रेट पर मिलेगा।

5जी फोन पर 2 हजार का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है। वीवो डॉट इन से फोन परचेज करते वक्त HDFC, Axis और SBI कार्ड्स का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अमेजन से शॉपिंग करने पर HDFC, Axis और ICICI बैंक के कार्ड पर छूट दी जाएगी। गौरतलब है कि यह 2000 का डिस्काउंट ईएमआई पर फोन खरीदने वाले लोगों को मिलेगा। वहीं अगर उपरोक्त बैंक्स के क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट की जाती है तो कंपनी vivo Y51 Pro 5G फोन पर 1400 रुपये की छूट देगी।

बताते चलें कि कंपनी की वेबसाइट से यह मोबाइल खरीदने वाले कस्टमर्स को वीवो द्वारा 1899 रुपये की कीमत वाला iQOO TWS 1e इयरबड मुफ्त दिया जा रहा है। डील की डिटेल जानने या वीवो 5जी फोन डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदने के लिए क्लिक करें : वीवो / अमेजन

vivo Y51 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह वीवो 5जी फोन एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है जो मोबाइल की 8​जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

vivo Y51 Pro 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 7200mAh बैटरी लगाई गई है जो ब्रांड के दावेनुसार सिंगल चार्ज में 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

यह वीवो 5जी फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। वहीं लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान ना हो, इसके लिए फोन स्क्रीन को टीयूवी लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड बनाया गया है। मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

vivo Y51 Pro 5G फोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन कैमरा में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), लाइव फोटो और ड्यूल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here