
iQOO 16 सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुआ था जो अब जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है। IMC 2026 के मंच से ब्रांड के सीईओ निपुण मार्या पहले की कंफर्म कर चुके हैं कि यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब इसी सीरीज के एक दूसरे स्मार्टफोन iQOO 16R इंडिया लॉन्च की स्थिति भी साफ होती नज़र आ रही है। इस मोबाइल ने भारतीय सर्टिफिकेशन पा लिया है जो दर्शाता है कि आइकू 16आर इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
iQOO 16R इंडियन सर्टिफिकेशन डिटेल
आइकू की नई नंबर सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन साइट पर यह मोबाइल I2606 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इसी मॉडल नंबर के साथ आइकू स्मार्टफोन मलेशियन SIRIM certification पर पहले ही लिस्ट हो चुका है और इस लिस्टिंग में मोबाइल का नाम iQOO 16s सामने आ चुका है।

गौरतलब है कि भारत में आइकू के फोन ‘एस’ नहीं बल्कि ‘आर’ टाइटल के साथ आते हैं। साल की शुरुआत फरवरी में iQOO 15R लॉन्च हुआ था। ऐसे में माना जा सकता है कि अभी बीआईएस पर सामने आया स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में जहां iQOO 16s नाम से पेश हो सकता है वहीं इंडिया में iQOO 16R नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
iQOO 16
आइकू 16आर इंडिया में 2027 में लॉन्च होगा लेकिन आइकू 16 5जी फोन दिसंबर में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ Q4 गेमिंग चिप भी दी गई है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसे LPDDR5X Ultra Pro RAM से लैस किया गया है। इंडिया में आइकू 16 को एंड्रॉयड 17 आधारित OriginOS 7 पर लाया जाएगा।
iQOO 16 5G में 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.85-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो Samsung M16 पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 5000Hz टच सैंपलिंग रेट, 3300Hz PWM डिमिंग और 10000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू 16 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50Q मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। यह 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं iQOO 16 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए आइकू 16 को तगड़ी 8400mAh बैटरी से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। यही बैटरी इंडियन मॉडल में भी मिल सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते आइकू 16 से दूसरे फोन भी चार्ज हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं।









