
OPPO अपनी नई Reno 17 सीरीज को चीन में 16 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। इसमें OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी इनके फीचर्स की जानकारी शेयर कर रही है। इसी बीच लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने Reno 17 Pro के 200MP मेन कैमरा और दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की पुष्टि कर दी है। आइए, अब तक सामने आई जानकारियां विस्तार से जानते हैं।
OPPO Reno 17 सीरीज के कैमरा और प्रोसेसर डिटेल्स
OPPO ने कंफर्म किया है कि Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह पिछले Reno 16 Pro में दिए गए 200MP कैमरे जैसा ही है। हालांकि, कंपनी ने Pro मॉडल के पूरे कैमरा सेटअप की जानकारी नहीं दी है।
स्टैंडर्ड OPPO Reno 17 की बात करें तो इसमें चार 50MP कैमरे दिए जाएंगे। इनमें इसका मेन रियर कैमरा भी शामिल होगा। इस तरह कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप को लेकर कुछ अहम जानकारी कंफर्म कर दी है।

प्रोसेसर की बात करें तो OPPO Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। वहीं, Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया जाएगा। खास बात है कि Reno 16 Pro में भी यही Dimensity 8550 Super चिपसेट है। इसी तरह भारत में बिकने वाले Reno 16 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
OPPO Reno 17 डिजाइन
OPPO अपनी आगामी Reno सीरीज में अलग डिजाइन देने वाला है। इस बार कंपनी ने Reno 17 के लिए Encounter Cat Edition पेश किया है। इसके बैक पैनल पर बिल्ली की 3D फ्लोटिंग इफेक्ट वाली तस्वीर दिखी है। साथ ही इसमें स्पार्कलिंग फिनिश भी मिलता है। जिससे लाइट पड़ने पर बिल्ली का ग्राफिक अलग-अलग तरह से दिखाई देता है।
OPPO Reno 17 सीरीज के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने अभी दोनों फोन की पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक के अनुसार OPPO Reno 17 में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3 इंच की छोटी स्क्रीन और 7,200mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 17 बेस्ड ColorOS 17 पर काम कर सकते हैं। OPPO का दावा है कि इसका सॉफ्टवेयर छह साल तक स्मूद परफॉरमेंस बनाए रखेगा।
आखिर में बताते चलें कि आगामी OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro चीन में 16 नवंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च होंगे। इस इवेंट में कंपनी OPPO Watch 5 और OPPO Pad Air 6 को भी पेश करेगी। चीन में आने के कुछ महीनों में भारत सहित ग्लोबल लॉन्च भी संभव हो सकता है। यदि आप इस लाइनअप के फोंस लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









