Motorola का नया स्मार्टफोन Flipkart पर टीज, 7,000mAh बैटरी सहित मिल सकते हैं ये फीचर्स

Join Us icon

Motorola जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले एक प्रेस रिलीज के जरिए इस फोन के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की थी। वहीं, अब यह स्मार्टफोन Flipkart पर टीज किया गया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इसके डिजाइन को दिखाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Motorola के नए स्मार्टफोन का डिजाइन

Flipkart पर जारी टीजर में Motorola के अपकमिंग फोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है। इसमें बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें तीन बड़े सर्कुलर कटआउट नजर आते हैं। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल के बाहर अलग से LED फ्लैश भी मौजूद है। बैक पैनल के बीच में Motorola का लोगो दिया गया है। टीजर में फोन डार्क ग्रीन कलर में दिखाई दिया है। जिसका फिनिश मैट टेक्सचर वाला लग रहा है।

इससे पहले सामने आए लीक रेंडर्स में फोन को लाइट ब्लू और पेल पिंक कलर में भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित Motorola Edge 70 Neo को Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac सहित चार Pantone कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन Motorola Edge 70 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोंस जैसा हो सकता है।

Motorola Edge 70 Neo के संभावित स्पेसिफिकेशंस

91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

आगामी Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर काम कर सकता है। कंपनी इसमें चार बड़े Android OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है।

Motorola Edge 70 Neo की संभावित कीमत

Motorola Edge 70 Neo को कंपनी अपनी Edge 70 सीरीज में कम कीमत वाले मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है। इसके Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर को देखते हुए इसकी कीमत Edge 70 Fusion से कम रहने की उम्मीद है। फिलहाल Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। ऐसे में Motorola Edge 70 Neo को भारत में 25,000 से 28,000 रुपये के संभावित प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

बता दें कि Motorola की Edge 70 सीरीज में Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Max जैसे मॉडल भी शामिल हैं। इनकी कीमत 55,000 रुपये तक है।

यदि आप इस आगामी मॉडल Motorola Edge 70 Neo को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर अपडेट लेने के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here