
टेक ब्रांड आइटेल ने अपने सस्ते 5जी फोन itel City 300 5G के दो नए कलर मॉडल भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस मोबाइल की कीमत 14,999 रुपये है और अब इसे Dark Ruby और Mist Beige कलर में भी पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अक्टूबर 2026 में Bold Indigo कलर में लॉन्च हुआ था। आइटेल सिटी 300 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
itel City 300 5G प्राइस और कलर्स
आइटेल सिटी 300 5जी फोन की कीमत 14,999 रुपये है। यह मोबाइल सिंगल मेमोरी वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। इस सस्ते 5जी फोन को तीन कलर मॉडल्स में खरीदा जा सकता है जिनमें पहले वाले Bold Indigo कलर के साथ ही अब Dark Ruby और Mist Beige कलर भी जुड़ गए हैं। itel City 300 5G फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से परचेज किया जा सकता है।

itel City 300 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आइटेल सिटी 300 5जी फोन में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5D ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।
itel City 300 5G फोन एंड्रॉयड 16 (गो एडिशन) पर काम करता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। ये ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती हैं और बैटरी की खपत भी कम करती हैं। हल्के प्रोसेसर वाले स्मार्टफोंस में गूगल गो ऐप्स को आसानी से रन किया जा सकता है और लैग या हैंग जैसी समस्या सामने नहीं आती है।

परफॉर्मेंस के लिए इस आइटेल स्मार्टफोन में UNISOC T8200 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में 8जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मौजूद है जो 4जीबी फिजिकल रैम के साथ स्मार्टफोन को 12जीबी रैम तक की पावर दे सकती है।
फोटोग्राफी के लिए itel City 300 5G फोन के बैक पैनल पर जहां ऑटोफोकस सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए आइटेल सिटी 300 5जी फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है और इस फोन में 10W चार्जिंग मिलती है।









