
Apple अपने पहले iPhone की 20वीं एनिवर्सरी को खास बनाने की तैयारी में लग रहा है। कंपनी 2027 में इस मौके पर एक स्पेशल iPhone लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Apple ने अभी इस डिवाइस को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन नए लीक्स में इसके डिजाइन से जुड़ी अहम डिटेल्स सामने आई हैं। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी फिलहाल इस एनिवर्सरी iPhone के चार प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इनमें फ्लैट ग्लास और क्वाड-कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाले मॉडल शामिल हैं। आइए, आगे पूरी लीक जानकारी देखते हैं।
Apple 20th Anniversary iPhone का डिजाइन
टिप्स्टर Ice Universe ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Apple के 20वीं एनिवर्सरी iPhone को लेकर नई जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार, कंपनी इस समय स्मार्टफोन के चार अलग-अलग प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है। इनमें से दो मॉडल में सामान्य फ्लैट ग्लास कवर दिया जा सकता है। जबकि बाकी दो मॉडल में क्वाड-कर्व्ड ग्लास डिजाइन देखने को मिलता है। इस डिजाइन में ग्लास फोन के चारों किनारों पर मुड़ा हुआ हो सकता है।
टिप्स्टर का दावा है कि Apple पिछले करीब तीन साल से इस क्वाड-कर्व्ड डिजाइन पर काम कर रहा है। इस दौरान कंपनी ने ग्लास की कर्वेचर में कई बदलाव किए हैं। शुरुआती प्रोटोटाइप में किनारों पर ज्यादा कर्व दिया गया था, लेकिन बाद के वर्जन में इसे कम किया गया है।
Here’s some exclusive information I’ve learned about Apple’s 20th-anniversary iPhone:
1. Apple is currently developing four models, two featuring flat glass covers and the other two featuring quad-curved glass covers.
2. Apple has been prototyping this quad-curved design for three years, with several revisions along the way. The curvature of the glass, in particular, is still being refined.
3. The earliest prototype had much more pronounced curves, which were later toned down. The version you saw circulating online a few days ago was actually an early prototype with more aggressive curvature.
4. The quad-curved version has bezels measuring approximately 1mm. However, because the glass curves around all four edges, the bezels become almost invisible when viewed straight on. The result is a nearly bezel-less appearance that could look absolutely stunning in person.
5. From what I’ve heard, industry insiders are very optimistic about this quad-curved design. Some are even more excited about Apple’s 20th-anniversary iPhone than its upcoming foldable iPhone.
— Ice Universe (@UniverseIce) November 18, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में ऑनलाइन सामने आए कुछ कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाले वीडियो और तस्वीरें शुरुआती प्रोटोटाइप की हो सकती हैं। ऐसे में फाइनल मॉडल का डिजाइन इन लीक सैंपल से अलग हो सकता है।
लीक के अनुसार, Apple के 20वीं एनिवर्सरी iPhone में लगभग 1mm के डिस्प्ले बेजल्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, फोन में फिजिकल बेजल्स मौजूद रहेंगे, लेकिन चारों तरफ मुड़ा हुआ ग्लास इन्हें सामने से देखने पर लगभग अदृश्य बना सकता है। इससे फोन को लगभग बेजल-लेस लुक मिलने की संभावना है।
इससे पहले भी Ice Universe ने इस अपकमिंग iPhone के कथित 3D क्वाड-कर्व्ड ग्लास कवर का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें ग्लास मेटल मिड-फ्रेम तक जाता दिखाई दिया था। वीडियो में राउंडेड कॉर्नर्स, पतले डिस्प्ले बॉर्डर और फ्रंट कैमरा व दूसरे सेंसर के संभावित मार्किंग भी नजर आए थे। इसके अलावा Dynamic Island भी मौजूदा मॉडल की तुलना में छोटा दिखा था।
टिप्स्टर के मुताबिक, इंडस्ट्री के कुछ लोगों को इस डिजाइन से काफी उम्मीदें हैं। यहां तक कि कुछ लोग Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo के मुकाबले इस एनिवर्सरी मॉडल को लेकर ज्यादा पसंद कर सकते हैं।
इस बीच टिप्स्टर Fixed Focus Digital ने Weibo पर दावा किया है कि Apple अपने Pro मॉडल में एक बार फिर टाइटेनियम फ्रेम का दे सकता है। लीक के मुताबिक, अपकमिंग iPhone 20 Pro में टाइटेनियम फ्रेम के साथ राउंडेड कॉर्नर्स मिल सकते हैं। इसका डिजाइन iPhone Air से प्रेरित बताया जा रहा है। हालांकि, Apple की तरफ से इस बदलाव की भी पुष्टि नहीं हुई है।
2027 में लॉन्च हो सकता है 20वीं एनिवर्सरी वाला iPhone
Apple ने साल 2007 में स्टीव जॉब्स के जरिए अपना पहला iPhone पेश किया था। ऐसे में 2027 में iPhone को 20 साल पूरे हो जाएंगे। कंपनी ने इससे पहले 2017 में iPhone की 10वीं एनिवर्सरी पर iPhone X लॉन्च किया था। इस मॉडल में होम बटन हटाकर एज-टू-एज डिस्प्ले और Face ID दिया गया था।
जिसके बाद 20वीं एनिवर्सरी पर भी Apple बड़े डिजाइन बदलाव के साथ नया iPhone पेश कर सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके नाम, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी शुरुआती लीक्स पर आधारित है। इसके आगे के अपडेट का वेट करना होगा। 91मोबाइल्स के साथ हर जानकारी पाने के लिए बने रहें।









