
OnePlus 16 के चीन में लॉन्च होने के बाद अब इसके अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 17 को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर एक नए लीक में इसके डिस्प्ले की डिटेल्स शेयर की गई हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, संभावित OnePlus 17 में 2K रिजॉल्यूशन वाला बड़ा डिस्प्ले और 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने इस डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन का नाम कंफर्म नहीं किया है। आइए, आगे डिवाइस को लेकर विस्तार से जानते हैं।
संभावित OnePlus 17 का डिस्प्ले (लीक)
OnePlus 17 के डिस्प्ले की जानकारी चीन क टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक, BOE का एक नया डिस्प्ले पैनल तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 6.89-इंच की स्क्रीन और 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
इस डिस्प्ले में नेक्स्ट जनरेशन LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। इसकी मदद से स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ पैनल में BT.2020 कलर गैमट सपोर्ट और कस्टम IC भी दिया जा सकता है।

लीक की सबसे खास बात इसका 240Hz तक रिफ्रेश रेट है। हालांकि, टिप्स्टर के मुताबिक इस अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट की अभी दोबारा जांच की जा रही है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि फाइनल डिस्प्ले में 240Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा या नहीं।
डिजिटल चैट स्टेशन ने अपने पोस्ट में इस नए BOE डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया है। हालांकि, वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इसे अपकमिंग OnePlus 17 से जोड़कर देखा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि ये डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिल सकते हैं।
अगर OnePlus 17 में 2K रिजॉल्यूशन और 240Hz तक रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है, तो यह गेमिंग और स्क्रॉलिंग के अनुभव को बेहतर बना सकता है। वहीं, LIPO टेक्नोलॉजी की मदद से फोन को ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ पेश किया जा सकता है।
OnePlus 17 लॉन्च में कई महीने बाकी
फिलहाल OnePlus 17 के लॉन्च में काफी समय बाकी है। ऐसे में इसके डिस्प्ले और दूसरे फीचर्स से जुड़ी जानकारियों को शुरुआती लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। फिलहाल यह भी कंफर्म नहीं है कि टिप्स्टर द्वारा बताई गई BOE डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल OnePlus 17 में ही किया जाएगा।
आने वाले महीनों में इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।









