
Vivo अपनी S-Series में नया स्मार्टफोन Vivo S70 Pro पेश करने की तैयारी में लग रहा है। इस फोन को लेकर संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टिप्स्टर Gadgetsdata के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 1.5K OLED डिस्प्ले और टेली-कन्वर्टर सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन के लॉन्च या इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo S70 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, Vivo S70 Pro में 6.59-इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की उम्मीद है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है। जो धूल और हाई-प्रेशर व हाई-टेम्परेचर पानी की बौछारों से सुरक्षा प्रदान करती है।
vivo S70 Pro (globally, it could be V90 Pro) :
• 6.59″ 1.5K flat LTPS OLED
• Snapdragon 8s Gen 4
• Could feature 200MP main 📸
• 64MP LYT-610 OIS Telephoto
• 8MP UW
• 50MP Selfie
🔭200mm teleconverter support
• 7000mAh+ battery ~90W⚡
• Metal frame, IP69 https://t.co/irsP186eEP— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) November 20, 2026
परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। तुलना करें तो पिछले Vivo S60 5G में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। यानी नए मॉडल में चिपसेट की अगली जनरेशन देखने को मिल सकती है। हालांकि, असल परफॉरमेंस में कितना अंतर होगा, यह फोन की टेस्टिंग के बाद ही पता चल पाएगा।
Vivo S60 5G के मुकाबले क्या हो सकता है नया?
पूर्व मॉडल Vivo S60 5G के स्पेसिफिकेशंस से तुलना करें तो आगामी S70 Pro में कैमरा और प्रोसेसर के मामले में बदलाव देखने को मिल सकता है। S60 5G में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, S70 Pro में 1.5K LTPS OLED पैनल के साथ 200MP मेन कैमरा और 64MP टेलीफोटो सेंसर मिलने का दावा है। पूर्व मॉडल में 50MP फ्रंट कैमरा और 7000mAh बैटरी क्षमता है। चार्जिंग के मामले में भी दोनों में 90W सपोर्ट मिलने की जानकारी है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, OIS सपोर्ट वाला 64MP Sony LYT-610 टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की बात कही गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में पहले की तरह 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इस फोन की एक खास बात 200mm टेली-कन्वर्टर सपोर्ट हो सकती है। इससे यूजर्स दूर मौजूद ऑब्जेक्ट की तस्वीरें लेने के लिए एक्स्ट्रा जूम क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें मोबाइल फोटोग्राफी में जूम का ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद होता है। हालांकि, कैमरे की वास्तविक क्वालिटी सेंसर के साथ इमेज प्रोसेसिंग और स्टेबिलाइजेशन पर भी निर्भर करेगी।
लीक के मुताबिक, Vivo S70 Pro में 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है। इसे करीब 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखते हैं, गेमिंग करते हैं या कैमरे का इस्तेमाल करते हैं।
स्मार्टफोन मार्केट में अब कंपनियां प्रोसेसर और डिस्प्ले के अलावा बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड और कैमरा जूम पर भी ध्यान दे रही हैं। Vivo S70 Pro के कथित फीचर्स भी इसी दिशा की ओर इशारा कर रहे हैं।
Vivo V90 Pro नाम से हो सकता है ग्लोबल लॉन्च
टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo S70 Pro को चीन के बाहर कुछ बाजारों में Vivo V90 Pro नाम से पेश किया जा सकता है। Vivo चीन में S-Series और ग्लोबल मार्केट में V-Series के तहत स्मार्टफोन पेश करता रहा है। ऐसे में अगर यह फोन V90 Pro नाम से आता है, तो इसे अलग-अलग बाजारों में मॉडल की पहचान तय करने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। हालांकि, ग्लोबल नाम और लॉन्च की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसका वेट करना होगा।
इससे पहले Vivo का V2637A मॉडल नंबर वाला एक फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ देखा गया था। इसे S70 सीरीज से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन सर्टिफिकेशन में फोन का नाम सामने नहीं आया था।
आखिर में बताते चलें कि Vivo S70 Pro के लीक स्पेसिफिकेशंस इसे कैमरा और बैटरी के लिहाज से खास बना सकते हैं। हालांकि, इसकी रियल उपयोगिता कीमत, कैमरा परफॉरमेंस, बैटरी बैकअप और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में इस फोन को लेने के फैसले से पहले कंपनी की आधिकारिक जानकारी और भारत में उपलब्धता का इंतजार करना बेहतर हो सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









