
इंडियन टेलीकॉम बाजार में प्रतिस्पर्धा का स्तर इस कदर तक बढ़ गया है कि कंपनियां समान कीमत पर अधिक बेनिफिट और ज्यादा इंटरनेट डाटा दे रही है। रिलायंस जियो, वोडाफोन के साथ ही एयरटेल भी अपने प्लान्स अपग्रेड कर चुकी है। वहीं अब इस रेस में देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड भी कूद चुकी है। बीएसएनएल आज सिर्फ 444 रुपये में 60 दिनों तक हर दिन 6जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है।
बीएसएनएल की ओर से अपने 444 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि यह प्लान 60 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में पहले हर दिन 4जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता था लेकिन नए बदलावों के बाद कंपनी अब हर दिन 6जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। बीएसएनएल के प्लान में पहले जहां कुल 240 जीबी डाटा मिलता था वहीं अब 360जीबी डाटा प्राप्त होगा।

6जीबी डेली डाटा के साथ ही बीएसएनएल अपने प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है। ध्यान रहे से वॉयस कॉल सिर्फ आॅननेटवर्क ही फ्री रहेगी। वहीं हाल ही में एयरटेल द्वारा अपडेट किए गए 499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें पहले जहां एक महीने के लिए कुल 40जीबी डाटा दिया जाता था। वहीं अब एक महीने के लिए कुल 75जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिल रहा है।
वहीं 499 रुपये प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्स्क्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को विंक टीवी का प्लान भी मुफ्त मिल रहा है जिसमें लाइव टीवी, ढेर सारी फिल्में शामिल है। वहीं एयरटेल द्वारा एक साल का मोबाइल प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है





















