
ओपो ने पिछले हफ्ते घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये सूचना दी थी कि कंपनी अपनी ‘एफ सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इसे जल्द ही भारत में एफ9 प्रो नाम के साथ लॉन्च कर देगी। ओपो एफ9 प्रो को लेकर कई तरह के टीज़र व ईमेज़ इंटरनेट पर शेयर कर रही थी, वहीं आज कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ओपो इंडिया ने आॅफिशियल कर दिया है कि एफ9 प्रो भारत में 21 अगस्त के दिन लॉन्च कर दिया जाएगा।
ओपो इंडिया ने मीडिया इन्वाईट शेयर कर जानकारी दी है कि कंपनी 21 अगस्त के दिन मुंबई में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के माध्यम से कपंनी अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी। ओपो इंडिया ने हालांकि इस इन्वाईट में एफ9 प्रो के नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन सूत्रों से यह बात पुख्ता हो गई है कि 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होने वाला ओपो का फोन एफ9 प्रो ही होगा। ओपो ने मीडिया इन्वाईट में ‘द ब्रेकिंग न्यू विज़न’ टैग लाईन का यूज़ किया है।

ओपो एफ9 प्रो की फोटोज़ में साफ देखा जा सकता है कि इस फोन को बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसके उपरी हिस्से में बेहद छोटी ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद होगी। इस फोन को 1080 X 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। वहीं कंपनी ने बताया है कि पावर बैकअप के लिए ओपो एफ9 प्रो को वीओओसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी ओटीजी के साथ 3,500एमएएच की बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
21 अगस्त को भारत आ रहा है नोकिया का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन 6.1 प्लस, मीडिया इन्वाईट भेजा
ओपो एफ9 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन कलरओएस 5.2 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ यह फोन 12एनएम 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद होगा। देश में यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है वहीं दोनों ही वेरिएंट में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो एफ9 प्रो के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। ओपो एफ9 प्रो के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह एक डुअल सिम फोन होगा जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेगा।
एक्सक्लूसिव : वीवो वाई81 अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
ओपो एफ9 प्रो को सनराईज़ रेड, ट्वाइलाईट ब्लू और स्ट्रेरी पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो एफ9 प्रो को 29,990 रुपये तक की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की कीमत और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व वेरिएंट्स के लिए 21 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।


















