
कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने की कवायद में टेलीकॉम कंपनियां हर हफ्तें कोई न कोई प्लान व आॅफर लेकर आ रही है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 149 रुपये का प्लान पेश किया हुआ है जो एक महीने के लिए ढेर सारा डाटा और कॉलिंग बेनिफिट देता है। वहीं अब जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए वोडाफोन भी 159 रुपये का नया प्लान लेकर आई है। आगे हमनें इस तीनों कंपनियों के प्लान की आपस में तुलना की है। देखिए एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन में आपके लिए कौन-सा प्लान बेस्ट है।
वोडाफोन 159 रुपये
वोडाफोन की ओर पेश किया यह लेटेस्ट प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा जो 4जी व 3जी की स्पीड पर काम करेगा। वोडाफोन यूजर्स को 159 रुपये में एक महीने के लिए अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल मिलेगी जो रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। ये वॉयस कॉल प्रतिदिन अधिकतम 250 मिनट व प्रति सप्ताह अधिकतम 1000 मिनट की एफयूपी लिमिट के साथ आएगी। इसके साथ ही 28 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस का लुफ्त भी वोडाफोन यूजर उठा सकेंगे।

एयरटेल 149 रुपये
एयरटेल का यह प्लान भी 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। कंपनी अपने इस प्लान में वोडाफोन की ही तरह 28 दिनों तक 1जीबी डाटा प्रतिदिन यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट करती है। इस डाटा का यूज़ भी 4जी व 3जी दोनों नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसी तरह 28 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस यूजर्स के नंबर पर क्रेडिट किए जाते हैं। वॉयस कॉल की बात करें तों एयरटेल अपने ग्राहकों को लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल 28 दिनों के लिए पूरी तरह से फ्री देती है। एयरटेल के इस प्लान में कोई एफयूपी लिमिट नहीं है यानि यूजर दिन में कितनी ही देर वॉयस कॉल कर सकते हैं।
जियो 149 रुपये
रिलायंस जियो की ओर से पेश किया गया 149 रुपये का प्लान 28 दिनों के लिए वैध है। डाटा की बात करें तो जियो अपने यूजर्स को 28 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा दे रही है। इस प्लान में मिलने वाला डाटा वोडाफोन और एयरटेल के डाटा से अधिक है। वहीं दूसरी ओर यह बात भी अहम है कि जियो के डाटा का यूज़ सिर्फ 4जी नेटवर्क पर ही किया जा सकता है। जियो अपने प्लान में हर दिन 100 एसएमएस और बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है।





















