
रिलायंज जियो की एंट्री के बाद से ही इंडियन टेलीकॉम बाजार पूरी तरह से बदल चुका है। सस्ते डाटा पैक की बदौलत जहां इंटरनेट का यूज़ कई गुणा बढ़ गया है वहीं आज आम जनता के लिए वॉयस कॉलिंग मानों फ्री हो चुकी है। बाजार में ऐसे प्लान मौजूद है जिनमें इंटरनेड डाटा, एसएमएस और वॉयस कॉलिंग साथ में आती है। एक वक्त था जब इनकमिंग कॉल के भी पैसे देने पड़ते थे। लेकिन अब इनकमिंग कॉल के साथ साथ आउटगोइंग कॉल भी फ्री में हो रही है। लेकिन इस सुविधाओं के बीच एयरटेल ने अपने यूजर्स को बड़ी झटका दिया है। एयरटेल ने कुछ ऐसे दिशा-निर्देश लागू किए हैं जिनके बाद एयरटेल यूजर्स की फ्री इनकमिंग बंद हो सकती है।
एयरटेल के साथ ही देश की तमाम कंपनियों के इनकमिंग कॉल फ्री रखी है। यानि बिना कोई रिचार्ज कराए यूजर कम से कम इनकमिंग कॉल रिसीव कर सकते हैं। लेकिन अब एयरटेल यूजर्स की यह फ्री की सुविधा खत्म होने वाली है। जानकारी मिली है कि एयरटेल कंपनी अपनी फ्री इनकमिंग को खत्म करने जा रही है। यहां फ्री इनकमिंग कॉल बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपको इनकमिंग के पैसे चुकाने पड़ेंगे। बल्कि यहां माजरा कुछ ऐसा है कि यदि आपने एक महीने तक अपने फोन नंबर पर कोई रिचार्ज नहीं कराया है तो उस नंबर की इनकमिंग सर्विस बंद कर दी जाएगी।

एयरटेल यूजर्स को 28 दिन में कम से कम 20 रुपये का एक रिचार्ज कराना होगा। इस रिचार्ज से ही आपका नंबर चालू रहेगा और आप इनकमिंग के साथ आउटगोइंग कॉल व इंटरनेट का यूज़ कर पाएंगे। यदि 28 दिनों में एयरटेल यूजर्स अपने नंबर पर कोई भी रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उस नंबर पर आने वाली वॉयस कॉल को भी बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं एक सीमित समय के बाद एयरटेल उस नंबर को स्थाई रुप से सस्पेंड यानि बैन कर देगी।
टीवी देखने से ज्यादा समय आॅनलाईन वीडियो देखने में बीताते हैं इंडियन : सर्वे
एयरटेल से यह निर्देश अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए जारी किया है। इस नियम के आने के बार दो नंबर यूज़ करने वाले लोगों को समस्या होगी। गौरतलब है कि अनेंको यूजर अपने फोन में दो नंबर रखते हैं। एक नंबर से तो इंटरनेट का यूज़ किया जाता है और उसी इंटरनेट के साथ व्हाट्सऐप व अन्य वॉयस तथा वीडियो कॉल की जाती है। वहीं दूसरा नंबर सिर्फ कॉल रिसीव करने के लिए रखा जाता है।
सबसे अनूठी नॉच डिसप्ले वाला फोन ला रही है ओपो, ओपो के1 की फोटो के साथ कीमत भी हुई लीक
लेकिन अब एयरटेल के नए नियम के बाद लोगों को दोनों नंबरों पर रिचार्ज कराना पड़ेगा। लगे हाथ आपको बता दें कि एयरटेल के पहले रिलायंस जियो भी यह नियम ला चुकी है। जियो की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं जिसमें यूजर्स को अपने नंबर पर न्यूनतम रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा।


















