
लंबे इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ गया है जिसका इंतजार सिर्फ सैमसंग के फैन्स ही नहीं बल्कि हर भारतीय टेक प्रेमी को था। सैमसंग इंडिया भारत में अपना पहला चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 लॉन्च करने जा रही है। यह भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जिसके बैक पैनल पर 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। गैलेक्सी ए9 पहले ही कंपनी की इंडियन आॅफिशियल वेबसाइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट हो चुका है। वहीं कल यानि 20 नवंबर की दोपहर कंपनी इसे देश में आॅफिशियली लॉन्च करने जा रही है।
सैमसंग की ओर से कल गुरूग्राम में एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस ईवेंट के मंच से गैलेक्स ए9 भारतीय बाजार में कदम रखेगा। सैमसंग इंडिया की ओर से इस बड़े ईवेंट को लाईव स्ट्रीमिंग के जरिये आॅनलाईन भी दिखाया जाएगा। भारत में लॉन्च होने जा रहे पहले 4 रियर कैमरे वाले फोन के लॉन्च ईवेंट की लाईव अपडेट आप सैमसंग के आॅफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म (ट्वीटर / फेसबुक) पर भी पा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 किस कीमत पर देश में लॉन्च होगा इसकी जानकारी कंपनी द्वारा कल लॉन्च ईवेंट में ही आॅफिशियल की जाएगी। वहीं हमें मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 39,000 रुपये की कीमत पर बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर भी आ रही है कि गैलेक्सी ए9 फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा, यानि इस फोन की आॅनलाईन सेल कंपनी वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर ही होगी।
28 नवंबर को लॉन्च होगा रियलमी यू1, यह होगा देश का पहला हेलीयो पी70 चिपसेट वाला फोन
सैमसंग गैलेक्सी ए9 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गैलेक्सी ए9 की सबसे बड़ी ताकत इसका रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 4 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने इसे 24-मेगापिक्स्ल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 24-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह फोन 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली इनफिनिटी डिसप्ले के साथ उपलब्ध है तथा गैलेक्सी ए9 में 6.3-इंच की 1080×2280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है।

गैलेक्सी ए9 एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर काम करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 3,800 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही क्विक चार्ज 2.0 सपोर्ट है जो बेहद ही कम समय में फोन को चार्ज करने में सक्षम है। फोन में फेस रिकॉग्निशन सपोर्ट है इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। गैलेक्सी ए9 को भारत में लैमनेड ब्लू, बबलगम पिंक और केवियर ब्लैक कलर में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो होगा फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव, 23 नवंबर को होगी पहली सेल
सैमसंग ने गैलेक्सी ए9 को प्रोडक्ट पेज पर 6जीबी रैम से लैस बताया गया है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ऐसे में इस बात के प्रबल आसार है कि फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को ही 39,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।


















