
इंडियन स्मार्टफोन कंपनी लावा लो-बजट सेग्मेंट में महारथ हासिल कर चुकी है। लावा के फोन कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं और यही कंपनी अब कम बजट में नॉच डिसप्ले वाला फोन लाने जा रही है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव जानकारी हाथ लगी है कि लावा इसी महीने अपनी ज़ेड सीरीज़ को बढ़ाते भारत में एक नया स्मार्टफोन करेगी। लावा अपने इस फोन को ज़ेड92 नाम के साथ बाजार में उतारेगी और इसकी कीमत 9,999 रुपये होगी।
91मोबाइल्स को प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लावा आने वाली 29 जनवरी को ज़ेड92 नाम के साथ नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। यह फोन कंपनी का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा जो 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी।

लावा ज़ेड92 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फोन होगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करेगा। लावा अपने इस नए फोन को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करने वाली है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
4,000एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा मीज़ू एम9 नोट
लावा ज़ेड92 के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,260एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लावा ज़ेड92 अगले हफ्ते इंडियन मार्केट में दस्तक दे देगा तथा कंपनी अपने नए फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।


















