4,100एमएएच और 4जीबी रैम के साथ सर्टिफाइड हुआ ओपो का वॉटरड्रॉप नॉच वाला फोन, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

टेक कंपनी ओपो जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। ओपो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप के साथ बाजार में दस्तक देगा। ओपो की ओर से हालांकि इस नए स्मार्टफोन का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। टेना की लिस्टिंग में ओपो के आने वाले स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

टेना पर ओपो के आगामी स्मार्टफोन को दो अलग-अलग पेज पर लिस्ट किया गया है जहां इसका मॉडल नंबर पीसीडीएम00 और पीसीडीटी00 बताया गया है। ये दोनों मॉडल एक ही स्मार्टफोन के दो अलग-अलग वेरिएंट माने जा रहे है। लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन टेना पर ओपो फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। ओपो फोन के फ्रंट पैन्ल पर जहां वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है वहीं बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

oppo-pcdm00-pcdt00-listed-tenaa-full-specifications-images-leaked-in-hindi

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो फोन को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जा सकता है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। टेना के अनुसार एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश होने के साथ ही यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करेगा।

6जीबी रैम और इनफिनिटी-ओ डिसप्ले पर पेश हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो

ओपो का यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा।

एंडरॉयड ‘क्यू’ वाला पहला फोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जानें कब होगा नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च

ओपो फोन को टेना पर ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के ​लिए इस फोन में 4,100एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ओपो कब तक इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन टेना पर लिस्ट होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here