एमडब्ल्यूसी 2019: ओपो ने पेश की 10X हाइब्रिड जूम टेक्नोलॉजी, फोटोग्राफी में मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो अपने बेहतरीन कैमरा वाले स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। वहीं, टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस एमडब्ल्यूसी 2019 में आयोजित इवेंट के दौरान अपने फोन में 10एक्स हाइब्रिड जूम टेक्नोलॉजी को पेश किया है। इससे यूजर्स को फोटोग्राफी का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

बता दें कि इसके पहले ओपो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्लूसी 2017) में 5x जूम वाला डुअल कैमरा स्मार्टफोन को पेश किया था, लेकिन इस डिवाइस को किसी भी मार्केट में पेश नहीं किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने 10एक्स हाइब्रिड जूम वाली तकनीक को फोन में पेश किया है। इस फीचर को ओपो के ट्रिपल कैमरा सेटअप में दिया जाएगा जो यूजर्स को फोटोग्राफी नया एक्सपीरियंस देगा।

oppo-10x

इवेंट के दौरान कंपनी ने कहा “इस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला फोन साल 2019 के क्वार्टर 2 में पेश किया जाएगा”। 10एक्स जूम टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले फोन में तीन कैमरा होंगे, जिसमें पहले अल्ट्रा वाइड, दूसरा 48-मेगापिक्सल और तीसरे में 10एक्स के दो लेंस होंगे।

oppo-new
ऐसे काम करेगी 10एक्स जूम तकनीक
इसमें एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बीच में एक मेन कैमरा और ऑप्टिकल जूम एक्शन के साथ एक पेरिस्कोप होगा। ओपो के इस नए वर्जन में तीन कैमरे हैं जो 1x से 10x जूम तक सीमलेस ट्रांजिशन को एनेबल करेंगे। इसमें एक शूटर और पेरिस्कोप ऑप्टिकल इमेज के स्टैबलाइजेशन के साथ पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here