सबसे अलग पॉप-अप सेल्फी कैमरे और 12जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा ओपो रेनो

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो ने कुछ समय पहले रियलमी के बाद एक और सब-ब्रांड रेनो को पेश किया था। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार ओपो अपने रेनो ब्रांड के अंदर पहला स्मार्टफोन 10 अप्रैल को लॉन्च करेगी। वहीं, अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

इन लीक के बाद अब इस डिनाइस का कवर सामने आया है, जिससे फोन के यूनिक स्टाइल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा की जानकारी मिली है। लीक में सामने आई तस्वीर के अनुसार ओपो रेनो में दिए जाने वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा एक चाकू की तरह नजर आ रहा है। इस तरह के डिजाइन वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरा को नहीं देखा गया है। इसे भी देखें: ओपो ए1के सरकारी वेबसाइट पर लिस्ट, बेहद कम कीमत पर लॉन्च होगा यह नॉच वाला फोन

कुछ अलग करने की दिशा में कंपनी अपने ओपो रेनो स्मार्टफोन में इस तरह के पॉप-अप सेल्फी कैमरा को पेश कर सकती है। इस केस को स्लैशलीक पर देखा गया है। इमेज में दिखाई दे रहा है कि अपकमिंग फोन में काफी कम बेजल्स होंगे और किसी प्रकार को कोई नॉच नहीं होगा। इसके अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ईयरपीस होगा। वहीं, रियर पर वर्टिकल डुअल कैमरा माड्यूल और एलईडी फ्लैश लाइट होगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है।

screenshot-2019-03-29-at-9-09-17-am

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो फोन को एक ताकतवर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी भी दी जाएगी, जिससे फोन गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान गर्म न हो। अक्सर यह टेक्नोलॉजी एक गेमिंग फोन में दी जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी। इसे भी देखें: ओपो ने होली पर दिया बड़ा तोहफा, दो स्मार्टफोन्स की कीमत में की भारी कटौती

screenshot-2019-03-29-at-9-09-08-am

अब तक सामने आई कुछ लीक्स के अनुसार अगर बात करें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 10X ऑप्टिकल जूम टेक्नॉलजी देखी जा सकती है, जिसे हाल ही में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान दिखाया गया था। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,065एमएएच की बैटरी और 12जीबी रैम भी दिए जाने की भी बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here