23 अप्रैल को आ रहा है 100 मेगापिक्सल कैमरा वाला Lenovo Z6 Pro फोन, जानें इसके फीचर्स

Join Us icon

Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कंपनी खुद ही सोशल मीडिया पर फोन के कई टीजर जारी कर चुकी है। जिससे पुष्टि हुई कि इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। वहीं, अब इस फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठ गया है।

लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट चैंग चिंग ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस के चीन के बिजिंग में पेश किया जाएगा। वहीं, चैंग चिंग ने कुछ समय पहले वीबो पर यह भी इशारा दिया था कि यह फोन 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस पिछले साल नवंबर में लॉन्च किए गए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा।

हाल ही में Lenovo ने चीन की सोशल मीडियाइ साइट वीबो पर ऐलान किया था कि ज़ेड6 प्रो को इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा, जिसमें किसी तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। वहीं, अब इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने आने से स्मार्टफोन लवर्स को इस फोन का इंतजार रहेगा।

बता दें कि कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में इस बात का ऐलान किया था कि Lenovo Z6 Pro में नया ‘हाइपरविज़न’ कैमरा होगा। इस कैमरे को लेकर कंपनी का दावा है कि यह हाइपर वीडियोज़ शूट करने में सक्षम होगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ 6.9-इंच डिसप्ले और 5,810एमएएच बैटरी वाला लेनोवो वी7, स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का करेगा

हालांकि, कंपनी ने इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट की पुष्टि कर दी है। लेकिन, फिलहाल रैम और स्टोरेज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 12जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: 4जीबी रैम वाला लेनोवो के6 बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

आपको याद होगा इससे पहले Lenovo द्वारा लेनोवो ज़ेड6 प्रो को मार्च महीने में लॉन्च किए जाने की घोषणा की थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। हालंकि, इस बार फिर देखना होगा कि कहीं कंपनी पिछली बार की तरह लॉन्च को आगे न बढ़ा दे। इसके अलावा इस डिवाइस के भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here