वोडाफोन ने पेश किया 16 रुपए वाला ‘फिल्मी रिचार्ज’ पैक, मिलेगा 1जीबी डाटा

Join Us icon

टेलिकॉम कंपनी Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए 16 रुपए वाला ‘फिल्मी रिचार्ज’ प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को एक दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को 1जीबी डाटा दिया जाएगा। हालांकि, इस प्लान में डाटा के अलावा एसएमएस या फिर टॉक टाइम का कोई बेनिफिट नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो सिर्फ डाटा का उपयोग करना चाहते हैं।

इस रिचार्ज को कंपनी ने फिल्मी रिचार्ज का नाम दिया है। कंपनी का मानना है कि वोडाफोन प्रीपेड यूजर्स इस प्लान के साथ अपने स्मार्टफोन पर एक पूरी फिल्म को देख पाएंगे। वहीं, इसी प्रकार का प्लान आइडिया यूजर्स के लिए भी है, जिसकी कीमत 16 रुपए है। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया यूजर्स को Samsung Galaxy S10 सीरीज खरीदने पर मिलेगा ये शानदार तोहफा, जानें कैसे और कहां

बता दें कि वोडाफोन अपने 10 रुपए, 1,000 रुपए और 5,000 रुपए के प्लान के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। लेकिन, इन प्लान्स में आउटगोइंग 28 दिनों बाद बंद हो जाती है। इसे भी पढ़ें: टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन कुछ समय पहले अपने तीन रिचार्ज को खत्म कर दिया था, जिसमें 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स शामिल थे। इन प्लान की जगह कंपनी ने कुछ ऐक्टिव रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था, जिनकी शुरुआत कीमत 23 रुपए थी। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी तीनों रिचार्ज को एक बार फिर पेश कर दिया है। हालांकि इस बार पहले की तरह प्लान्स के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी नहीं मिलेगी।

50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स में आपको इस बार 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि पहले इन प्लान के साथ यूजर्स को लाइफटाइन के की वैधता मिलती थी, जिसका मतलब है कि इन रिचार्ज के साथ पहले यूजर्स को हमेशा के लिए वैधता मिल जाती थी। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन एक बार फिर प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया 50 और 100 रुपए के रिचार्ज प्लान, मिलेंगे ये फायदे

गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने कुछ समय पहले 129 रुपए का प्लान पेश किया था जो कि एक बोनस कार्ड प्लान है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वोडाफोन का ये प्लान गुजरात, चेन्नई और कुछ महत्वपूर्ण सर्किल में मौजूद है। वोडाफोन के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस प्लान में कंपनी 1.5 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पूरी वैधता के लिए होगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।

बता दें कि वोडाफोन आइडिया को लाइफ टाइम फ्री इनकमिंग की सेवा बंद करने पर काफी नुकसान हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने मिनिमम वैलिडिटी रिचार्ज लागू कर दिया है। जिसके बाद ट्राई की रिपोर्ट में देखा गया था कि कंपनी के ग्रहाकों की संख्या में कमी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here