
टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन कुछ समय पहले अपने तीन रिचार्ज को खत्म कर दिया था, जिसमें 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स शामिल थे। इन प्लान की जगह कंपनी ने कुछ ऐक्टिव रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था, जिनकी शुरुआत कीमत 23 रुपए थी। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी तीनों रिचार्ज को एक बार फिर पेश कर दिया है। हालांकि इस बार पहले की तरह प्लान्स के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी नहीं मिलेगी।
50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स में आपको इस बार 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि पहले इन प्लान के साथ यूजर्स को लाइफटाइन के की वैधता मिलती थी, जिसका मतलब है कि इन रिचार्ज के साथ पहले यूजर्स को हमेशा के लिए वैधता मिल जाती थी।
टॉकटाइम प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे
अगर बात करें टॉकटाइम प्लान्स की तो इन सभी प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं, अगर बात करें 50 रुपए के रिचार्ज की तो आपको 39.7 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा, जिसमें वैलिडिटी लिमिट नहीं है, जिसका मतलब है कि बचा हुआ बैलेंस कैरी फॉरवर्ड हो जाएगा। अगर यूजर्स एक महीने बाद फिर रिचार्ज कराता है तो उसे बचा हुआ बैलेंस नए बैलेंस में एड हो जाएगा।
इसके अलावा अगर बात करें 100 रुपए के रिचार्ज की तो यूजर्स को इसमें पूरे 100 रुपए का बैलेंस मिलेगा। पहले प्लान की तरह है कि इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। वहीं, अगर बात करें 500 रुपए के रिचार्ज की तो इसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा ये प्लान्स आपके मौजूदा रिचार्ज की वैलिडिटी के साथ भी आते हैं। इसे भी पढ़ें: एक बार फिर 4जी डाउनलोड स्पीड में जियो रही टॉप पर तो वोडाफोन ने किया यह कामल, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
बता दें कि वोडाफोन अपने 10 रुपए, 1,000 रुपए और 5,000 रुपए के प्लान के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। लेकिन, इन प्लान्स में आउटगोइंग 28 दिनों बाद बंद हो जाती है। इसे भी पढ़ें: टेलिकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वोडाफोन कुछ समय पहले अपने तीन रिचार्ज को खत्म कर दिया था, जिसमें 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स शामिल थे। इन प्लान की जगह कंपनी ने कुछ ऐक्टिव रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया था, जिनकी शुरुआत कीमत 23 रुपए थी। वहीं, अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी तीनों रिचार्ज को एक बार फिर पेश कर दिया है। हालांकि इस बार पहले की तरह प्लान्स के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी नहीं मिलेगी।
50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए के रिचार्ज प्लान्स में आपको इस बार 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि पहले इन प्लान के साथ यूजर्स को लाइफटाइन के की वैधता मिलती थी, जिसका मतलब है कि इन रिचार्ज के साथ पहले यूजर्स को हमेशा के लिए वैधता मिल जाती थी।
गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने कुछ समय पहले 129 रुपए का प्लान पेश किया था जो कि एक बोनस कार्ड प्लान है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वोडाफोन का ये प्लान गुजरात, चेन्नई और कुछ महत्वपूर्ण सर्किल में मौजूद है। वोडाफोन के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस प्लान में कंपनी 1.5 जीबी डाटा मिलेगा जो कि पूरी वैधता के लिए होगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन ने पेश किया 129 रुपए वाला धमाकेदार प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा डाटा
बता दें कि वोडाफोन आइडिया को लाइफ टाइम फ्री इनकमिंग की सेवा बंद करने पर काफी नुकसान हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने मिनिमम वैलिडिटी रिचार्ज लागू कर दिया है। जिसके बाद ट्राई की रिपोर्ट में देखा गया था कि कंपनी के ग्रहाकों की संख्या में कमी दर्ज की गई।





















