23 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है 100 एमपी कैमरे वाला Lenovo Z6 Pro, इसमें होगा 5G सपोर्ट

Join Us icon

Lenovo के नए फोन Z6 Pro प्रोे की चर्चा बहुत दिनों से हो रही है और हर बार किसी नए फीचर्स की जानकारी मिलती है। सबसे पहले जानकारी मिली थी कि कंपनी क्वालकॉम के सबसे नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर इसे पेश कर सकती है। वहीं बाद में खबर आई कि इस फोन में 5जी सपोर्ट हो सकता है। वहीं आज Lenovo Z6 Pro के बारे में एक और बड़ी खबर आई है। जिसके अनुसार कंपनी इसे 100 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही यह भी जानकारी आई कि अगले सप्ताह 23 अप्रैल को यह फोन लॉन्च होगा। हालांकि फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया जाएगा लेकिन इसकी फीचर्स की वजह से भारत में भी इस फोन को लेकर काफी उत्सुकता है।

लेनोवो के इस फोन की एक फोटो आज कंपनी ने खुद से ही शेयर की है जिसके अनुसार इसके पिछले पैनल में आपको चार कैमरा देखने को मिलेगा। सैमसंग के बाद यह दूसरी कंपनी है जो क्वाड कैमरा सेटअप वाला फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 48 एमपी के मेन कैमरा सेंसर की जानकारी दी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि 100 एमपी पर यह तस्वीर लेगा या नहीं लेकिन इस बात को लेकर मीडिया में काफी चर्चा है। हालांकि कंपनी द्वारा शेयर किए गए बैक पैनल से डिजाइन के बारे में भी थोड़ी जानकारी मिलती है। लाल ग्रेडियन रंग को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वहीं कैमरा सेटअप भी थोड़ा अलग है। तीन कैमरा एक साथ हैं जबकि एक को थोड़ा अलग रखा गया है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि यह टीओएफ सेंसर होगा जो 3डी डेफ्थ इफेक्ट का काम करेगा। इसे भी पढ़ें: तीन मॉडल के दम पर सिर्फ 40 दिनों में Samsung ने बेचे 50 हजार करोड़ रुपये के फोन

यह जानकारी Lenovo के वाइस प्रसिडेंट ने अपने साशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एनटूटू बेंचर्का का स्कोर भी शेयर किया है जिसमें यह फोन 4,03,077 तक का स्कोर पाने में सफल रहा और यह अब तक का बेस्ट कहा जा सकता है। स्कोर के साथ ही फोन का मॉडल नंबर भी प्रकाशित हो रहा है जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एल78051 नाम से लिस्ट हुआ है। यह मॉडल पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हो चुका है। कंपनी प्रसिडेंट द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें Snapdragon 855 की बात कही गई है और हाइपर वीडियो शूट की जानकारी दी गई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 7 का पहला ऑफिशल टीजर आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस बारे में जानकारी तो नहीं दी है कि पहले कुछ लीक आ चुके हैं जिसके अनुसार Lenovo Z6 Pro में 5G सपोर्ट होने की बात कही गई है। इसके साथ ही इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here