
ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus ने ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। ग्राहक अब इन दोनों ही स्मार्टफोन को पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में भारत में लॉन्च किया था।
लॉन्च के समय ZenFone Max M1 और ZenFone Lite L1 की कीमत क्रमश: 8,999 रुपए व 6,999 रुपए थी। वहीं, लॉन्च के कुछ समय बाद ही फोन की कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद इन फोन को 7,999 रुपए व 5,999 रुपए में बेचा जा रहा था। वहीं, एक बार फिर इन फोन की कीमत में हमेशा के लिए कटौती की गई है।
#WhattePowerhouse, Zenfone Max M1 is now available at just Rs. 6,999. Buy now on @Flipkart https://t.co/elEy7Cx0OE pic.twitter.com/ERrpk5C0mM
— ASUS India (@ASUSIndia) April 19, 2019
The Zenfone Lite gets a permanent price drop and now comes at just Rs. 4,999! Shop for yours now on @Flipkart https://t.co/94EbCFHFTK pic.twitter.com/9bZsQddvmp
— ASUS India (@ASUSIndia) April 19, 2019
नई कीमत
ZenFone Max M1 की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है, जिसके बाद इसे 6,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, ZenFone Lite L1 की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है, जिसके बाद इसे 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन्स की कीमत में कटौती की जानकारी Asus ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। इसे भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड
अगर बात करें असूस ज़ेनफोन मैक्स एम1 की बात करें तो यह फोन प्रीमियम मैटालिक फिनिशिंग के साथ आता है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी+ डिसप्ले दी है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन असूस ज़ेनयूआई 5.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया था तथा 64बिट क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें ज़ेनफोन लाइट एल1 की तो इसमें भी एम1 जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स हैं। हालांकि, इसमें रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है इसके अलावा इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच दी गई है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस है। डिवाइस में 2 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।


















