
साउथ कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A50 की कीमत में कटौती की है। फोन की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर नई कीमत पर मिलेगा। कंपनी ने इस साल फरवरी में गैलेक्सी ए50 को लॉन्च किया था।
ये है नई कीमत
1,500 रुपए की कटौती के बाद Samsung Galaxy A50 4जीबी/64जीबी वेरिएंट अब 18,490 रुपए में मिल रहा है। वहीं, इस वेरियंट की कीमत पहले 19,990 रुपए थी। इसके अलावा हैंडसेट के 6जीबी/128जीबी मॉडल की कीमत 21,490 रुपए हो गई है जो कि पहले 22,990 रुपए थी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, Galaxy S10 से भी ज्यादा पावरफुल होगा यह डिवाईस

स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी एम सीरीज़ की ही तरह इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट से लैस किया है। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रहा एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, डिजाइन होगा सबसे अलग
गैलेक्सी ए50 को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए7 की ही तरह गैलेक्सी ए50 भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह गैलेक्सी ए50 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 में बिक्सबे शार्टकट बटन दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए50 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















