Oppo ला रहा है हटके सेल्फी कैमरे डिजाइन वाला स्मार्टफोन

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही Oppo ने यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस यानी USPTO में नया पेटेंट फाइल किया है। इस पेटेंट में फोन रोटेटिंग पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ दिखाया गया था। वहीं, अब कंपनी ने नए स्मार्टफोन का पेटेंट कराया है जो कि नए स्लाइडर मैकेनिजम के साथ दिखाई दे रहा है। पेटेंट में डिजाइन और स्लाइडर सेल्फी कैमरा मॉड्यूल शो करता है जो कि हम ओपो फाइंड एक्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देख चुके हैं।

OPPO फोन के पेटेंट के अनुसार यह ऑल-स्क्रीन के साथ आएगा, जिसमें बेजल्स न के बराबर होंगे। वहीं, फोन के बॉटम में स्लिम चिन होगी। वहीं, बैक में स्लाइड उपर आएगा जैसे ही सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। डिवाइस में सिर्फ एक ही सिंगल इमेज सेंसर मिडल में स्लाइड मॉड्यूल के साथ होगा। रियर पर डुअल प्राइमरी कैमरा सेटअप होगा जो कि वर्टिकली प्लेस्ड होगा। कैमरा के नीचे एलईडी प्लैश यूनिट भी होगी।


बॉटम में 3.5एमएम हेडफोन सॉकेट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ दो स्पीकर ग्रिल होंगे। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो यह फोन के रियर पर प्लेस्ड होगा। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हालांकि, पेटेंट में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Oppo K1 हुआ 2,000 रुपए सस्ता, जानें अब क्या है नया प्राइस

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में ओपो ने भारत में रेनो सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने रेनो स्टैंडर्ड एडिशन के अलावा रेनो 10एक्स जूम मॉडल को भी पेश किया है और इन दोनों फोंस में आपको यूनिक स्टाइल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जो फोन बॉडी के अंदर दिया गया है। फ्रंट कैमरा ऑन करते ही यह बॉडी से बाहर आता है लेकिन साधारण पॉप-अप के बजाय यह तिकोने आकार में निकलता है जो पानी के अंदर शार्क मछली के पंख की तरह दिखाई देता है। इसलिए कंपनी ने इसे ”शार्क फिन” कैमरे का नाम दिया है। दोनों मॉडल में यही कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Oppo ने दिखाया विश्व का पहला फोन जिसमें स्क्रीन के नीचे छुपा है कैमरा, देखें यह वीडियो

इसके अलावा ओपो ने पहले एक अलग तरह के रोटेटिंग कैमरे का भी पेटेंट कराया था जिसमें कैमरा पहले उपर की ओर बाहर आता है और फिर वह रोटेट होकर सेल्फी और रियर कैमरे की तरह काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here