
Oppo ने हाल ही में F11 Pro, Oppo A5 और Oppo K1 की कीमत में कटौती की है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने लॉन्च के बाद Oppo A1k और Oppo A5s की कीमत में पहली बार कमी की गई है।
Oppo A1k की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, Oppo A5s के दोनों वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती की जानकारी 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा हासिल हुई है। आइए आगे जानते हैं इन फोन की नई कीमत।
नई कीमत
OPPO A1k को कंपनी ने 8,490 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो कि अब 7,990 रुपए में बेचा जा रहा है। इस फोन की कीमत में 5,00 रुपए की कटौती की गई है। वहीं, Oppo A5s जो आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध। अब इस फोन के 2जीबी रैम की 8,990 रुपए और 3जीबी रैम को 9,990 रुपए में सेल किया जा रहा है।
Oppo A1k की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OPPO A1k को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 87.43 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। OPPO A1k को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6762 चिपसेट पर रन करता है।
कपंनी की ओर से इस फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A1k सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OPPO A1k एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए फिजीकल फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाय फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A1k को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की दमदार बैटरी पर लॉन्च किया गया है। ओपो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
ओपो ए5एस की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओपो ए5एस को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कपंनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.2 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक के हेलीयो पी35 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो ए5एस के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए ओपो ए5एस में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो ए5एस 4,230एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

















