
Honor पिछले साल लॉन्च हुए Honor 8X के अपडेटेड वर्ज़न पर काम कर रही है जिन्हें Honor 9X तथा Honor 9X Pro नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। पिछले हफ्ते ही इनमें से एक Honor 9X Pro से जुड़ा एक लीक सामने आया था जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। वहीं आज इस सीरीज़ के रेग्यूलर मॉडल Honor 9X की जानकारी भी सामने आ गई है। एक लीक में Honor 9X की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है।
Honor 9X
ऑनर 9एक्स की स्पेसिफिकेशन्स को टिपस्टर द्वारा ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है। गौरतलब है कि इसी टिपस्टर ने पहले Honor 9X Pro की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। Honor 9X की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार इस फोन को कंपनी द्वारा 6.5-इंच से लेकर 6.7-इंच तक की डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9 पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 7एनएम तकनीक पर बने हुआवई के ही किरीन 810 चिपसेट से लैस होगा।
Rumored Honor 9X specs
6.5"-6.7" lcd screen
24 mp primary camera with 8 mp swa and 2 mp depth camera
20 mp selfie camera
10 w charge
3750 mAh battery
Kirin 810#Honor9X https://t.co/2A9MWoKCIj— Teme (特米) (@RODENT950) June 24, 2019
Honor 9X को इस लीक में ट्रिपल रियर कैमरे से लैस बताया गया है। लीक के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सुपर-वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह सेल्फी के लिए Honor 9X में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार ऑनर 9एक्स में 3,750एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Honor 9X Pro
लगे हाथ ऑनर 9एक्स प्रो की भी बात करें तो लीक के मुताबिक यह फोन 6जीबी रैम + 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी रैम मैमोरी + 128जीबी की इंटरनल मैमोरी तथा 8जीबी रैम + 256जीबी की इंटरनल स्टोरज के तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा सभी वेरिएंट्स एंडरॉयड पाई के साथ हुआवई के किरीन 980 चिपसेट पर काम करेगे। लीक में बताया गया है कि यह फोन 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

लीक में सामने आया है कि यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 4 कैमरा सेंसर्स होंगे जिनमें 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स582 प्राइमरी सेंसर होगा। इसी तरह Honor 9X Pro के रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।


















