
Jio और Airtel की द्वंद्व किसी से छुपी नहीं है। जियो की सर्विस लॉन्च होने के साथ ही यह झगड़ा शुरु हो गया था जो कि अब तक नहीं थमा है। कई मामलों में दोनें कोर्ट तक जा चुके हैं। हाल में भी आईयूसी का मामला सामने आया जब Jio ने अपने यूजर द्वारा दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए .06 पैसे लेने का ऐलान कर दिया। हालांकि बाद में कंपनी ने बाद में दूसरे प्लान पेश किए जिनमें अलग से रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है। वहीं कुछ दिन पहले जहां स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने नए प्लान पेश किए थे वहीं आज Jiophone यूजर्स के लिए चार नए प्लान की घोषणा की गई है। जियो के नए स्मार्टफोन प्लान जानने के लिए यहां क्लिक करें। Jiophone प्रीपेड यूजर्स के लिए शुरुआती प्लान जहां 75 रुपये का है। दूसरा प्लान 125, तिसरा 155 और चौथा प्लान 185 का है। ये सारे मंथली अर्थात मासिक प्लान हैं। जियोफोन के सभी प्लान जानने के लिए यहां क्लिक करें।
जियो के इन प्लांस के टक्कर में एयरटेल के पास भी कफी प्लान है। एक प्लान 65 रुपये का है जो जियो के 75 के प्लान को टक्कर देता है। ऐसे हमने एक छोटा सा कम्पैरिजन किया है जहां आप देख सकते हैं रिलायंस जियोफोन के 75 रुपये के प्लान की तुलना में एयरटेल का प्लान कहां ठहरता है।
Reliance Jiophone 75 रुपये का प्लान

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। इस प्लान का शुल्क 75 रुपये है। वहीं इसकी वैधता 28 दिनों की है। रही बात प्लान के फीचर्स की तो आपको बता दूं कि पहले की तरह इसमें आपको जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं यदि आप जियोफोन से किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए सिर्फ 500 मिनट दिया जाता है। कंपनी 50 एसएमएस फ्री दे रही है। इसके साथ ही आपको कुल 3जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ऐप बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।
वहीं इस पर टॉपअप का भी प्रावधान है। यदि आप को अतिरिक्त कॉलिंग दूसरे नेटवर्क पर चाहिए तो आपके पास 10 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक का वाउचर ले सकते हैं। 10 रुपये में आपको 124 मिनट अतिरिक्त कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा 1जीबी 4जी डाटा भी मिलेगा।
Airtel 65 रुपये का प्लान

एयरटेल के 65 रुपये की प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। रही बात कॉॅलिंग की तो इस प्लान में आपको 130 मिनट की कॉलिंग मिलेगी और डाटा के लिए 200 एमबी दिया जाएगा। कोई अतिरिक्त मैसेज नहीं मिल रहा है। टॉप के लिए कंपनी के पास कुछ प्लान उपलब्ध हैं लेकिन वह भी डाटा के लिए अलग और कॉलिंग के लिए अलग हैं। कॉलिंग के लिए 10 रुपये का एक प्लान है जिसमें आपको 7 रुपये मिलते हैं। वहीं एक 100 रुपये का प्लान है जिसमें 100 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है।
निष्कर्ष
दोनों प्लान देखने के बाद आप कह सकते हैं कि हर मामले में रिलायंस जियो का प्लान ही बेहस्ट है। जियोफोन का यह प्लान एयरटेल के प्लान से काफी बेहतर है। ज्यादा कॉलिंग के साथ आपको ज्यादा डाटा मिलता है और साथ मैसेज व जियो ऐप सर्विस फ्री मिलते हैं। हां कमी सिर्फ एक है कि जियोफोन प्लान सिर्फ एक ही डिवाइस में चलेगा जबकि एयरटेल का प्लान आप कीपैड वाले या स्मार्टफोन किसी पर भी चला सकते हैं।





















