Xiaomi को टक्कर देने की तैयारी में Nokia, फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर लॉन्च करेगी स्मार्ट TV

Join Us icon

स्मार्ट टीवी के क्रेज बढ़ाता देख आज स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने ब्रांड के टीवी लॉन्च कर रही हैं। इसी को देखते हुए हाल ही में वनप्लस और मोटोरोला ने अपने टीवी लॉन्च किए थे। वहीं, अह इस लिस्ट में Nokia भी शामिल होने वाला है। दरअसल, कंपनी अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

नोकिया ने इसके लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद कंपनी ने कहा है कि कंपनी नोकिया ब्रांड के साथ स्मार्ट टीवी की बिक्री करेगी। बता दें कि मोटोराला ने भी फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर भारत में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था।

इस मौके पर फ्लिपकार्ट ने कहा कि इस पार्टनरशिप से उसे भारतीय कंज्यूमर की जरूरत को अच्छे से समझने में मदद मिलेगी। इसी आधार पर कंपनी अपने टीवी की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन को तय करेगी। इसे भी पढ़ें: जल्द लॉन्च हो सकता है Nokia का सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन 2.3, जानकारी हुई उजागर

इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने कहा कि नोकिया ब्रांड की स्मार्ट टीवी खास स्पीकर्स के साथ आएंगे जो जेबीएल साउंड प्रोग्राम पर कार्य करेंगे। जेबीएल बाइ हर्मन को इंडस्ट्री में बेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जाना चाहता है।

नोकिया ने अपने आने वाले स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, इस टीवी के लॉन्च डेट को लेकर भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, उम्मीदी की जा रही है कि यह स्मार्ट टीवी एंडरॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

इसके अलावा डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में हो सकता है कि यह मोटोरोला के स्मार्ट टीवी जैसे होगा। हालांकि, कीमत के मामले में कुछ फर्क देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.2 सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, डिसप्ले और बैटरी का हुआ खुलासा
इसके अलावा नोकिया के स्मार्ट टीवी के आने से मार्केट में शाओमी को टक्कर मिल सकती है। अगर कंपनी अपने टीवी को कम कीमत में पेश करती है तो हो सकता है कि स्मार्ट टीवी मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here