
इंडियन स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस में 4,000 एमएएच बैटरी आम हो चुकी है। लो बजट स्मार्टफोंस में भी 4,000एमएएच और इससे अधिक की बैटरी देखने को मिलती है। लेकिन आज बड़ी बैटरी के शौकिन यूजर्स के लिए भारतीय बाजार में नया तोहफा आया है। टेक कंपनी TECNO की ओर से इंडिया में नया स्मार्टफोन पेश किया गया है जो 6000mAh की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की बैटरी जितनी बड़ी है, इसकी कीमत उतनी की कम है। टेक्नो कंपनी की ओर से यह नया फोन Tecno Spark Power नाम के साथ सिर्फ 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Tecno Spark Power की सबसे बड़ी यूएसपी इस फोन की बड़ी बैटरी ही है। कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 6,000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। फोन की बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट मौजूद है जो ओटीजी का भी काम करता है। बता दें कि Tecno Spark Power किसी तरह की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है। यूएसबी पोर्ट के साथ ही फोन के लोवर पैनल पर स्पीकर और 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।
ट्रिपल रियर कैमरा
Tecno Spark Power के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark Power 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Tecno Spark Power
फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark Power को 720 x 1548 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.35 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन हाईओएस 5.5 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Samsung ने शेयर की लिस्ट, देखें कौन-से स्मार्टफोंस को किस दिन मिलेगी Android 10 OS की अपडेट
Tecno Spark Power को इंडिया में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Spark Power एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रही ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’, स्मार्टफोन पर मिलेगा धांसू डिस्काउंट
Tecno Spark Power को कंपनी की ओर से 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस डिवाईस को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है तथा फोन आने वाली 1 दिसंबर से इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Tecno Spark Power को Dawn Blue और Alphenglow Gold कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।












