लॉन्च से पहले ही सामने आई Huawei Nova 6 SE की स्पेसिफिकेशन्स, कल लॉन्च होगी यह क्वॉड कैमरे वाली सीरीज़

Join Us icon

Huawei बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 5 दिसंबर को टेक मंच पर अपनी ‘Nova 6’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस सीरीज़ को सबसे पहले चीनी बाजार में उतारा जाएगा जिसके बाद सीरीज़ के स्मार्टफोन विश्व के अन्य बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। चर्चा है कि हुआवई नोवा 6 सीरीज़ के तहत Huawei Nova 6, Nova 6 SE और Nova 6 SE स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं आज फोन लॉन्च होने से पहले ही Huawei Nova 6 SE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गई है। इस लीक में फोन की कई अहम डिटेल्स का खुलासा हुआ है।

Huawei Nova 6 SE

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के मुताबिक Nova 6 SE को 6.4 इंच की एलसीडी फुलएचडी+ पंचहोल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है​ जिसमें प्रोसेसिंग के लिए हुआवई का ही किरीन 810 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन के रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन यह फोन एक से ज्यादा वेरिएंट में ही टेक मंच पर कदम रखेगा।

Huawei Nova 6 SE specifications leaked quad rear camera

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nova 6 SE के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Nova 6 SE एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर्स दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए Nova 6 SE में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। लीक की मानें तो Nova 6 SE में 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Huawei Nova 6

नोवा 6 सीरीज़ के Nova 6 और Nova 6 5G स्मार्टफोन की बात करें तो लीक के अनुसार ये दोनों मॉडल हुआवई के ही किरीन 990 चिपसेट से लैस होकर बाजार में कदम रखेंगे। यह फोन भी क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 60 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स686 प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर दिए जा सकते हैं। इसी तरह Nova 6 और इसके 5G वर्ज़न में डुअल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें एक सेंसर 32 मेगापिक्सल और एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। बहरहाल सभी फोन मॉडल्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए Huawei Nova 6 सीरीज़ के लॉन्च का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here