Exclusive: OnePlus 8 Lite के रेंडर्स आए सामने, डुअल रियर कैमरा और पंच-होल डिसप्ले से होगा लैस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस साल 2020 में OnePlus 8 सीरीज को पेश करने वाली है। इस बात की जानकारी काफी पहले से सामने आ रही है। हालांकि, इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च होने में अभी कुछ समय है, लेकिन इससे जुड़े लीक्स और रेंडर्स काफी समय से सामने आ रहे हैं। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी वनप्लस 8 सीरीज में Lite कैटिगरी के स्मार्टफोन्स को भी पेश करने की योजना बना रही है, जिसमें पहला स्मार्टफोन OnePlus 8 Lite होगा।

91मोबाइल्स ने @OnLeaks के साथ साझेदारी कर OnePlus 8 Lite के रेंडर्स को 360 डिग्री वीडियो जारी की है। इसमें OnePlus 8 लाइट के डिजाइन को शेयर किया गया है। इसके अनुसार फोन में सेंट्रर में पंच-होल कैमरा दिया जाएगा जो कि बिल्कुल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 जैसा होगा।


इसके अलावा फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जो एक बड़े ब्लैक कैमरा मॉड्यूल (बॉक्स) के अंदर मौजूद होगा। वहीं, रियर में कैमरा के साथ लेजर ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश भी वीडियो में देखी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बात करें तो लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 8 लाइट बिना ऑडियो जैक के आएगा।

चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में अलर्ट स्लाइडर दाईं तरफ दिया गया है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन फोन के लेफ्ट साइड में मौजूद हैं। वीडियो में दिखाई दिया वनप्लस 8 लाइट ग्रेडियंट ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है जो कि वनप्लस 7T के ग्लेशियर ब्लू कलर वेरिएंट जैसा लग रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा।

बता दें कि कुछ समय पहले OnePlus 8 की वास्तविक ईमेज सामने आई थी। फोन की फोटो को टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा पोस्ट किया गया था जिनमें कोई व्यक्ति यह स्मार्टफोन यूज़ करता दिख रहा था। फोन की एक फोटो में OnePlus 8 यूजर के हाथ में था जिसमे फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा था तथा दूसरी फोटो में वही फोन टेबल पर उल्टा रखा हुआ था। दूसरी फोटो में फोन के बैक पैनल की झलक मिली है जिससे रियर कैमरा सेटअप डिजाईन का खुलासा हुआ था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here