
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने आज अपनी A सीरीज को बढ़ाते हुए Galaxy A51 और Galaxy A71 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही फोन्स को वियतनाम में आयोजित हुए लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया है। डिजाइन के मामले में दोनों ही डिवाइस एक जैसे हैं। वहीं, इंडिया में इन डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग ने Galaxy A71 को Prism Crush Black / Silver/ Blue / Pink और Prism Crush Black / White / Blue / Pink कलर ऑप्शन में पेश किया है। अगर बात करें Samsung Galaxy A51 की कीमत की तो इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,990,000 VND (लगभग 24,485 रुपए ) है। वहीं, डिवाइस 16 दिसंबर 2019 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और 27 दिसंबर 2019 से वियतनाम में सेल किया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल A71 की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।
डिजाइन
सैमसंग Galaxy A71 और Galaxy A51 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे हैं। लेंस को L के आकार में अरेंज किया गया है। वहीं, दोनों ही डिवाइस के फ्रंट में मिडल पर एक होल-पंच है, जिसके अंदर फ्रंट कैमरा प्लेस्ड है। इसके अलावा दोनों फोन के किनारों में बेज़ल भी पतले हैं।

Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें गैलेक्सी ए51 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच, फुल एचडी+ (1080 x2400) सुपर AMOLED इनफिनिटी-O डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन सैमसंग के Exynos 9611 चिपसेट ऑक्टा कोर (क्वाड 2.3GHz + क्वाड 1.7GHz) प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम, 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB व 128GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP, F2.0 के साथ डेप्थ मेन सेंसर, 5MP, F2.2 मेक्रो सेंसर, 5MP, F2.4 अल्ट्रा-वाइड और 12MP, F2.2 सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Samsung Galaxy A71 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Galaxy A71 की तो इसमें 6.7-इंच फुल एचडी+ (1080 x2400) सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा कोर (डुअल 2.2GHz + हेक्सा 1.8GHz) प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोसएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का मेन डेप्थ सेंसर F1.8, 5MP मेक्रो सेंसर F2.2, 5MP अल्ट्रा वाइड F2.4 और 12MP, F2.2 सेंसर है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा फोन में 32MP का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।





















