Xiaomi Mi 10 की तस्वीर आई सामने, कुछ इस लुक के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Join Us icon

Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro फ्लैगशिप फोन्स को लेकर उम्मीद की जा रही है कि Xiaomi अपनी घरेलू मार्केट में जल्द ही इन दोनों फोन्स को पेश करेगी। इसके अलावा कुछ दिन पहले इन दोनों ही फोन्स की कीमत और वेरिएंट की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब Mi 10 की एक लीक इमेज चाइनीज टिप्सटर ने शेयर की है।इसके अलावा स्मार्टफोन के AnTuTu स्कोर भी सामने आए हैं।

अगर बात करें फोन की फोटो की तो इसमें Mi Note 10 के डिजाइन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा वीबो पर फोन का रेंडर सामने आया है। लीक इमेज में Xiaomi Mi 10 का कैमरा सेटअप भी दिखाई दे रहा है, जिससे सामने आया है कि फोन में वर्टिकल स्ट्रीप के साथ चार कैमरा टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होगा।वहीं, Weibo पर मी 10 का फ्रंट और रियर डिजाइन सामने आया है। डिवाइस में पंच-होल डिसप्ले होगा।
Mi 10 new
इसके अलावा डिवाइस में काफी थिन बेजल होंगे। इसके अलावा फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन होगा। इसके अलावा डिवाइस के रियर में एलईडी प्लैश के साथ क्वाड कैमरा सिस्टम होगा।
mi-10-antutu
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें शाओमी मी 10 की तो इस स्मार्टफोन 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कहा जा सकता है कि यह फोन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। Xiaomi Mi 10 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 11 पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का आगामी चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Mi 10 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन में Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा। वहीं एक 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा जो डेफ्थ सेंसर या मैक्रो लेंस हो सकता है। लीक की मानें तो Mi 10 में 30x डिजिटल जूम देखने को मिलेगा।

इससे पहले लीक में सामने आया था कि Xiaomi Mi 10 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया जएगा, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। वहीं पावर बैकअप के लिए शाओमी मी 10 में 40वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here