Exclusive: iQOO ब्रांड मार्च में आएगा इंडिया, Vivo से होगा बिल्कुल अलग

Join Us icon

Vivo ने फरवरी 2019 में अपने सब-ब्रांड iQOO को अपनी घरेलू मार्केट में पेश किया था। यह ब्रांड फिलहाल अपनी घरेलू मार्केट में ही एक्टिव है। इस ब्रांड के अंदर फिलाहल पांच स्मार्टफोन्स को चीन मेें सेल किया जा रहा है। वहीं, iQOO 3 Neo और iQOO 3 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन मॉडल्स पर काम कर रही है। वहीं, 91mobiles को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी इस साल मार्च में इंडिया में IQOO ब्रांड को पेश करने की प्लानिंगद कर रही है।
चीन में iQOO एक प्रीमियम ब्रांड है जो कि अपने फोन्स में शानदार परर्फोमेंस देने के लिए जाना जाता है। याद दिला दें कि इंडिया में iQOO को अलग ब्रांड के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, अभी हमें इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इंडिया में कंपनी iQOO के अंदर पहले कौन सा फोन पेश करेगी। हमें उम्मीद है कि कंपनी इस ब्रांड के अंदर अपने पहले फोन को भारतीय मार्केट में स्नैपड्रैगन 8xx-सीरीज फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।
IQOO
बता दें कि कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी iQOO सीरीज के अंदर iQOO 2 को लॉन्च न कर सीधा iQOO 3 पेश करेगी। इससे पहले कंपनी Nex सीरीज के साथ ऐसा कर चुकी है। कंपनी ने Vivo NEX S के बाद Vivo NEX 3 पेश किया था। वहीं, अगर बात करें नए iQOO फोन की तो इसे मॉडल नंबर V1950A के साथ 3C ऐजेंसी पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग iQOO 3 स्मार्टफोन होगा।

3C सर्टिफिकेशन पर सामने आया था कि Vivo V1950A को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा सामने आया है कि फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन को चीन की MIIT ऑथोरिटी से अप्रूवल मिल चुका है। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन 5G फ्रिकूएंसी बैंड N1, N41, N78 और N79 के साथ आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here