
आज के दौर में जहां गानों का अंदाज बदला है वहीं इन्हें सुनने का जरिया भी पहले से एडवांस हो गया है। तार से बंधे हुए ईयरफोन के ज्यादा लोग ब्लूटूथ हेडफोन को तवज्जो देते हैं। वायरलेस तरीके से गाने सुनने के शौकिन भी दो तरह के होते हैं, एक वो जो ब्लूटूथ हेडफोन को गर्दन पर टांग कर रखते हैं और एक वो जो पूरी तरह से लाइट यानि ट्रूली वायरलेस ईयरबड को पसंद करते हैं। टेक कंपनी Truke ने ऐसे दोनों यूजर्स को टारगेट करते हुए पिछले दिनों भारतीय बाजार में दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन को जहां Truke Yoga Power नाम से लॉन्च किया गया है वहीं ट्रूली वायरलेस ईयरबड को कंपनी ने Truke Fit 1 नाम के साथ बाजार में उतारा है। Truke ब्रांड ने अपने दोनों ही प्रोडक्ट्स बेहद कम दाम पर पेश किए हैं जो लो बजट में यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। आगे हमनें 3 प्वाइंट्स में इन दोनों ही प्रोडक्ट्स का फर्स्ट इंप्रेशन और रिव्यू लिखा है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे के बड़े नामों के बीच Truke कितना शानदार साबित हुआ है। रिव्यू शुरू करने से पहले आपको बता दें कि Truke Yoga Power जहां मार्केट में सिर्फ 999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है वहीं Truke Fit 1 को महज़ 1,199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Truke Yoga Power
1. फर्स्ट इंप्रेशन
Truke Yoga Power ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है और हमें ब्लू कलर वाला मॉडल रिव्यू के लिए मिला। योगा पावर नेकबैंड के साथ आता है जो काफी फ्लैक्सिबल है। सॉफ्ट और फ्लैक्सिबल होने के चलते इसके टूटने या गलत मुड़ने को डर नहीं रहता है। नेकबैंड काफी ग्लॉसी फिनिश वाली है जो देखने में अच्छी लुक देती है। वायर के जरिये ईयरबड नेकबैंड से कनेक्ट है। देखने में ईयरबड बलकी यानि साईज़ में थोड़े बड़े लगते हैं। ये ईयरबड क्वॉड स्पीकर के साथ आते हैं यानि हर ईयरबड पर दो स्पीकर लगे हुए हैं। Truke Yoga Power के ईयरबड मैग्नेटिक है जो एक अच्छी बात कही जाएगी। नेकबैंड की दाईं स्ट्रैप पर कंट्रोलर बटन लगा है, जिसपर प्ले/पॉज़, वॉल्यूम अप और वॉल्यूम डाउन फंक्शन मौजूद है। इस कंट्रोलर पर माइक्रोफोन और यूएसबी पोर्ट भी मौजूद है। Truke Yoga Power स्पलैश प्रूफ है जो जॉगिंग व एक्सरसाईज़ के दौरान इसके यूज़ के लिए फायदेमंद है। बॉक्स में आपको अतिरिक्त ईयरबड कैप के साथ यूएसबी केबल भी मिलेगी।
2. कनेक्टिविटी
Truke Yoga Power ब्लूटूथ 5.0 से लैस हैं जो 8 से 10 मीटर तक की दूरी पर रखे प्राइमरी डिवाईस के साथ कनेक्ट रहते है। ये हेडफोन एंडरॉयड व आईफोन दोनों तरह के मोबाइल के साथ आसानी से पेयर होकर कनेक्ट हो जाते हैं। हेडफोन की अच्छी बात यह भी है कि डिवाईस से कुछ देर तक डिस्कनेक्ट रहने पर यह अपने आप स्लीप मोड पर चले जाते हैं और पावर की दबाने पर दोबार एक्टिव होते है। इससे बैटरी बैकअप अच्छा बना रहता है। Truke Yoga Power को ऑपरेट करना भी आसान है। पावर बटन को लॉग प्रैस करने पर ये ऑन/ऑफ होते हैं। कंपनी ने इस हेडफोन को वॉयस नोटिफिकेशन के साथ पेश किया है जो हर डिवाईस कनेक्शन को नोटिफाई करती है। Truke Yoga Power एक्स्ट्रनल नॉइज कैंसलेशन फीचर से लैस है जो बाहर के शोरशराबे से म्यूजिक में डिस्टर्बेंस पैदा नहीं होने देता है। कंपनी ने इसे बूस्ट बास तकनीक के साथ पेश किया है। Truke Yoga Power में 360एमएएच की बैटरी दी गई है जो 20 घंटे तक का प्लेइंग टाईम देने का दावा करती है।
3. क्वॉलिटी
Truke Yoga Power का डिजाईन देखने में बेशक औसत लगता है लेकिन इस क्वॅालिटी बेहद शानदार है। नेकबैंड की फ्लेक्सिबिलिटी इसके रफ यूज़ को भी आसान कर देती है। बैंड स्ट्रेप पर बनी फंक्शन की इसी एक्सेसेबल है जिन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसी कंट्रोल पैनल पर लगे माइक की क्वॉलिटी भी शानदार है। कॉलिंग के दौरान बात करने में कोई परेशानी नहीं होती है। साउंड क्वॉलिटी की बात करें तो यहां Truke Yoga Power थोड़ा फीका लगा। हेडफोन की वॉल्यूम तो लाउड है लेकिन बेस व रिदम की थोड़ी कमी है। क्वॉड स्पीकर होने के बावजूद साउंड क्वॉलिटी थोड़ा निराश करती है। किसी स्पेशल बीट के लिए यदि कोई गाना सुनना चाहते हैं तो यूजर्स को समझौता करना पड़ेगा। Truke Yoga Power का बैटरी बैकअप हमें काफी अच्छा लगा। एक घंटे के चार्ज में आप दिनभर के यूज़ के बाद भी दो दिन से ज्यादा इसका यूज़ कर सकते हैं। सिर्फ 999 रुपये में Truke Yoga Power को अच्छी च्वाइस कहा जा सकता है।
Truke Fit 1
1. फर्स्ट इंप्रेशन
Truke Fit 1 को भी कंपनी ने ब्लू और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है और दोनों ही रंगों में यह ईयरबड काफी जंचता है। फिट 1 ईयरबड और ईयरबड दोनों को हार्ड प्लास्टिक बॉडी पर पेश किया गया है और ये एक ही रंग के बने है। प्लास्टिक होने के चलते केस और ईयरबड दोनों ही वज़न में काफी हल्के हैं। केस औसत साईज़ का है जिसमें आगे की ओर एलईडी लाईट दी गई है तथा पीछे की ओर यूएसबी पोर्ट मौजूद है। यह एलईडी लाईट Truke Fit 1 केस की बैटरी प्रतिशत को दिखाती है। ईयरबड की बात करें तो इसकी बॉडी साईज में थोड़ी बड़ी लगी जो कान में लगाने पर बाहर से बड़ी नज़र आ रही थी। दोनों ईयरबड पर नोटिफिकेशन लाईट मौजूद है। Truke Fit 1 में दोनों ही ईयरबड पर बटन दिया गया है जिनका लॉग प्रेस करने के इन्हें ऑन किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इनका यूज़ स्टीरियो और मोनो दोनों मोड पर किया जा सकता है। बॉक्स में यूजर्स को अतिरिक्त ईयरबड कैप के साथ माइक्रो यूएसबी केबल भी दी जा रही है। Truke Fit 1 स्पलैश प्रूफ है जो इसे पानी से सुरक्षित रखता है। Truke Fit 1 के लिए हम कह सकते हैं कि युवा यूजर्स तक पहुॅंच बनाने के लिए कंपनी को इसकी लुक पर अभी और काम करना होगा।

2. कनेक्टिविटी
Truke Fit 1 TWS ईयरबड है। यहां TWS का मतलब True Wireless Stereo से है। कपंनी ने अपने इस डिवाईस को ब्लूटूथ 5.0 से लैस किया है जो 10 मीटर तक की दूरी से भी आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट रहते हैं। ईयरबड को केस से निकालते ही ये अपने आप ऑन हो जाते हैं। ये ईयरबड स्टीरियो और मोनो दोनों मोड पर काम करते हैं लिहाजा दोनों ईयरबड को उनपर लगे बटन से ऑन करना होगा। अच्छी बात यह है कि ईयरबड ऑन करने पर ये बेहद तेजी से एक दूसरे से कनेक्ट हो जाते हैं। वहीं Truke Fit 1 को फोन से कनेक्ट करने के लिए प्राइमरी ईयरबड को एक्सेस करना होगा। यह डिवाईस फोन से भी आसानी से पेयर होकर कनेक्ट होते हैं। फिट 1 ईयरबड वॉयस नोटिफिकेशन देते हैं तथा साथ ही यह डिवाईस माइक्रोफोन से लैस है जो गूगल व सिरी जैसे पसर्नल असिस्टेंट को भी एक्सेस करता है। Truke Fit 1 को भी कंपनी ने इसे बूस्ट बास तकनीक के साथ पेश किया है। Truke Fit 1 ईयरबड केस को कंपनी ने 300एमएएच की बैटरी से लैस किया हे वहीं राईट व लेफ्ट दोनों ईयरबड 50एमएएच की बैटरी से लैस है। यानि केस को एक बार फुल चार्ज करने पर यह तीन बार ईयरबड को चार्ज कर सकता है।
3. क्वॉलिटी
आज बाजार में 1,000 से 1,500 रुपये की रेंज में अनेंको ईयरबड मौजूद है ऐसे में Truke Fit 1 लुक के मामले में थोड़ा पीछे रह जाता है। ईयरबड्स का वज़न काफी कम है लेकिन इसकी शेप की वजह से इन्हें कानों में लगाने पर ईयरबड बाहर से थोड़ा हैवी नज़र आते हैं। दोनों ईयरबड अलग अलग फंक्शन पर काम करते हैं। कॉलिंग हो या म्यूज़िक एक्सेस कुछ फीचर्स जहां दाएं ईयरबड से एक्सेस होते हैं तो कुछ बाएं ईयरबड से। इस ट्रूलीवायरलेस ईयरबड का डिजाईन औसत है वहीं म्यूज़िक व साउंड क्वॉलिटी में इसे अच्छा कहा जाएगा। ईयरबड की कंट्रोलिंग जहां अच्छी है वहीं माइक की क्वॉलिटी भी बेहतर है। वॉयस कमांड हो या कॉलिंग, दोनों कंडिशन में आवाज साफ रहती है। Truke Fit 1 की बैटरी लाईफ शानदार है। एक बार केस चार्ज करने के बाद हमनें इसका औसत यूज़ किया जो 4 दिनों तक चला। स्ट्रीरियो व मोनो दोनों मोड पर काम करना Truke Fit 1 की बड़ी खूबी कहा जाएगी। कुल मिलाकर 1,199 रुपये की कीमत पर Truke Fit 1 लेना घाटे का सौदा नहीं है लेकिन यूजर्स साथ ही कुछ अन्य ऑप्शन्स भी तलाश सकते हैं।





















