BSNL ने पेश किया नया ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 2000 GB डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए भारत फाइबर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपए है। इस प्लान को फिलहाल चेन्नाई और तमिलनाडु टेलिकॉम सर्कल के लिए ही पेश किया गया है। इस प्लान की टक्कर जियो के पहले से मौजूद 2,499 रुपए वाले प्लान से होगी।

अगर बात करें BSNL के के 2,999 रुपए वाले प्लान की तो कंपनी इस प्लान को FTTH भारत फाइबर के अंदर पेश कर रही है। आगे आपको इस प्लान के अंदर दिए जाने वाले लाभ की जानकारी देते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को 2000 GB यानी 2TB डाटा हर महीने मिलेगा।

प्लान में मिलने वाले डाटा की स्पीड 100Mbps की स्पीड मिलती है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग और ऐमजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी कीमत 999 रुपए है लेकिन इस प्लान में यूजर को यह सर्विस फ्री मिलती है। इस प्लान के आने के बाद कंपनी के पास कुल 7 भारत फाइबर प्लान हो गए हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले BSNL ने अपने 1,188 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया था। अगर बात करें इस प्लान की तो कंपनी ने बदलाव कर प्लान की वैलिडिटी को 365 दिनों से कम कर 300 दिन कर दी गई है। बता दें कि कंपनी 1,188 रुपए के Marutham प्लान को पहले 21 जनवरी, 2020 तक ऑफर कर रही थी। लेकिन, अब अब यह प्लान यूजर्स के लिए 31 मार्च, 2020 तक उपलब्ध रहेगा

बता दें कि कंपनी ने 1,188 रुपए के बीएसएनएलए प्रीपेड रिचार्ज को पिछले साल एक प्रमोशनल ऑफर के तहत लॉन्च किया गया था जो कि 2019 अक्टूबर तक के लिए उपलब्ध था। लेकिन, कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए इस प्लान को आगे बढ़ा दिया गया।

बीएसएनएल तमिलनाडु की वेबसाइट पर दिख रही लिस्टिंग में अब 1,188 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 300 दिन की दिख रही है। वहीं, पहले इस प्लान की वैधता 365 दिनों की थी। वैधता के अलावा इस प्लान में मिलने वाले लाभ में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 250 वॉइस कॉलिंग मिनट दे रही है। वहीं, यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और 2 जीबी डाटा मिल रहा है। कंपनी काफी समय से कोशिश कर रही है कि वह कम कीमत में यूजर्स को बेस्ट डील ऑफर करे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here