
Xiaomi सब-ब्रांड के तौर पर हिट होने के बाद अब POCO इंडिपेंडेंट ब्रांड के रूप में सामने आया है। अलग स्ट्रेटजी को अपनाते हुए इस महीने की शुरूआत में पोको ने बतौर इंडिपेंडेंट ब्रांड अपना पहला स्मार्टफोन POCO X2 नाम के साथ लॉन्च किया था। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस POCO X2 ने अपनी एंट्री के साथ ही बाजार में मौजूद कई बड़े ब्रांड्स के सामने चुनौती पेश कर दी है। POCO X2 को कंपनी की ओर से किफायती दाम पर लॉन्च किया गया है और यह फोन आज इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। यदि आप भी इस फोन के रूचि रखते हैं तो आगे हमने बताया है कि POCO X2 को कब, कहां, कैसे और किन ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
ये हैं वेरिएंट्स
सबसे पहले आपको बता दें कि POCO X2 इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। दूसरे वेरिएंट में जहां 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है वहीं पोको एक्स2 के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इन तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह है कीमत
POCO X2 की कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ने 16,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है तथा सबसे बड़े 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। POCO X2 आज दोपहर 12 बजे से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।
ये मिलेंगे ऑफर
ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीदारी करने के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर POCO X2 के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट तथा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पोको एक्स2 के सभी वेरिएंट्स पर सीधे 5 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी। वहीं फोन को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
POCO X2 स्पेसिफिकेशन्स
POCO X2 को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। पोको ने अपने इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर पेश किया है जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है। वहीं डिसप्ले की सुरक्षा के लिए फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। POCO X2 का बैक पैनल भी गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

POCO X2 डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है तथा सेकेंडरी सेल्फी कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। पोको एक्स2 के रियर कैमरा सेटअप पर चलें तो यहां फ्लैश लाईट के साथ चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है।
पोको एक्स2 एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो मीयूआई 11 से लैस है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। POCO X2 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 27वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।


















