Jio ने इस प्रीपेड रीचार्ज में किया बदलाव, यूजर्स को होगा नुकसान

Join Us icon

रिलायंस जियो काफी समय से अपने नए प्लान को पेश करने के साथ ही अपने पुराने प्लान्स में भी बदलाव कर रहा है। इस बार कंपनी ने अपने सालाना प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है। लेकिन, इस बदलाव को यूजर्स के हित में नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, कपनी ने अपने एक साल वैधता वाले प्लान की वैलिडिटी कम कर दी है। इस प्लान की कीमत 1,299 रुपए है।

कंपनी ने बदलाव के साथ इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 1,299 रुपए वाले इस जियो प्लान में पहले 365 दिनों की वैधता मिलती थी, लेकिन अब जियो ने इस प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता को घटकर 336 दिन कर दिया है। दूसरी ओर देखा जाए तो कंपनी 1,299 प्रीपेड रीचार्ज पैक में पहले के मुकाबले 29 दिन कम वैधता मिल रही है। इसे भी पढ़ें: Jio लाया धाकड़ प्लान, 336 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 504GB हाई-स्पीड डाटा

वैधता को छोड़ इस प्लान में अन्य सभी फायदे पहले जैसे ही मिल रहे हैं। जियो 1,299 प्रीपेड रीचार्ज पैक में 24 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड जियो से जियो वॉयस कॉलिंग, 12,000 जियो से गैर-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट और 3,600 एसएमएस मिलते हैं।
screenshot-2020-02-27-at-9-30-30-am
इसके अलावा जियो के दूसरे प्लान्स की तरह ही इस प्लान की तरह इस प्लान में भी फिल्मों और टीवी शो, म्युज़िक और अन्य सेवाओं का मुफ्त एक्सेस मिलता है। बता दें कि यह प्लान कम कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और MyJio ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने 2121 रुपए वाले प्लान को पेश किया था। अगर बात करें 2,121 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज की तो कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैधता ऑफर कर रही है। इस वैधता के दौरान हर दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा। डाटा के अलावा अगर आप नया प्रीपेड ग्राहक हैं तो आपको को जियो से जियो और लैंडलाइन पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलेगा। इसे भी पढ़ें: JioPhone यूजर्स को मिला एक बड़ा तोहफा, दो नए प्रीपेड प्लान हुए लॉन्च

इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए इसमें 12,000 मुफ्त मिनट मिलते हैं। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में Jio एप्लिकेशन जैसे JioTV, JioCinema और JioNews का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है।

जियो ने की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर 2,121 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट कर दिया है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 2,121 रुपए के प्लान को लॉन्च करने के साथ Jio ने 2,020 रुपए के रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here