Exclusive: Jio को मात देने के लिए Airtel लाने वाला है One Airtle Plan

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में जियो को पछाड़ने के लिए एयरटेल बिल्कुल तैयार दिखाई दे रहा है। दरअसल, एयरटेल इंडिया में इस महीने (मार्च) के आखिर तक अपने सब्सक्राइबर्स के लिए वन एयरटेल बंडल प्लान पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखआई दे रहा है। 91mobiles को एयरटेल इंसाइडर की तरफ से खबर मिली है कि कंपनी ऑल-इन-वन प्लान पर काम कर रही है, जिसके अंदर यूजर्स को मोबाइल सर्विस, ब्रॉडबैंड, डीटीएच और ओटीटी सर्विस एक साथ एक ही प्लान में मिलेंगी।

One Airtel प्लान को 25 मार्च के आस-पास पेश किया जा सकता है। हमें मिली जानकारी के अनुसार एयरटेल फिलहाल तीन प्लान्स को को पेश करेगी। वहीं, इन तीनों प्लान को शुरुआती दौर में तीन या चार मार्केट में ही पेश किया जाएगा। डिमांड को देकते हुए इन प्लान को फिर दूसरी मार्केट में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किए 4 नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, फ्री डाटा और कॉलिंग का लाभ मिलेगा

फिलहाल एयरटेल वन प्लान के अंदर आने वाले प्लान्स की कीमत को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि प्लान 1000 रुपए से 2000 रुपए के अंदर पेश किए जाएंगे। ज्यादा कीमत वाले प्लान में कस्टमर्स को ज्यादा लाभ दिए जाएंगे।
airtel-one-plan
One Airtel plan के शुरुआत प्लान की कीमत 1,000 रुपए के अंदर होगी। कस्टमर्स को इस प्लान में एयरटेल डीटीएच चैनल, वॉयस कॉलिंग, डाटा और फ्री ओटीटी सर्विस का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें प्राइम वीडियो, एयरटेल एक्सट्रीम और जी5 का सब्सक्रिप्शन शामिल होगा। हमारे सोर्स का दावा है कि इस प्लान के अंदर 75GB से ज्यादा मोबाइल डाटा प्रति महीना दिया जाएगा। लेकिन, हम इस बात की पुष्टी अभी नहीं कर सकते।

इसके अलावा एयरटेल वन प्लान 1,500 रुपए के अंदर भी पेश किया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को मोबाइल डाटा, डीटीएच, अनलिमिटेड कॉलिंग और ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी। कस्टमर्स को इस प्लान में 125GB मोबाइल डाटा पूरे महीने के लिए मिलेगा। वहीं, ब्रॉडबैंड के लिए 500GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। यह रिचार्ज भी ओटीटी सर्विस के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Airtel लाया 179 रुपए वाला नया प्रीपेड प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस

इसके अलावा कंपनी 2000 रुएप के अंदर पेश किए जाने वाले प्लान में DTH चैनल, ब्रॉडबैंड सार्विस, मोबाइल डाटा औ वॉयस कॉलिंग के साथ OTT सर्विस का लाभ देगी। Airtel इसमें 125GB मोबाइल डाटा और 500GB ब्रॉडबैंड डाटा ऑफर करेगी।

यह बंडल प्लान एयरटेल मोबाइल नंबर, डीटीएच कनेक्शन के साथ ही ब्रॉडबैंड सेवा का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए सबसे उपयुक्त होंगे। वर्तमान में इन सभी सेवाओं के लिए अलग से प्रीपेड रिचार्ज / पोस्टपेड प्लान की आवश्यकता होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here