
अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल ने एक बार फिर नए प्लान्स को पेश किया है। कंपनी द्वारा इन प्लान को इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज कैटगरी के अंदर पेश किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी कई प्लान पेश कर चुकी है। अगर आप भी कहीं इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो यह रिचार्ज आपके काम आ सकते हैं। आइए आगे एक नजर डालते हैं इन प्लान की कीमत और मिलने वाले लाभ पर।
एयरटेल ने अपने नए प्लान पेश करने की कड़ी में अब चार नए प्लान पेश किए हैं जो कि इंटरनेशनल रोमिंग के साथ आते हैं। यह चारों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इन प्लान टॉक टाइम बेनिफिट और डाटा का लाभ भी मिल रहा है।

कंपनी ने नए 648 रुपए, 755 रुपए, 799 रुपए और 1,199 रुपए के प्लान पेश किए हैं। यह सभी इंटरनेशनल रोमिंग प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्ट हैं। इन प्लान में हाई-स्पीड डाटा और एसएमएस का लाभ मिलेगा। अगर बात करें 648 रुपए वाले रिचार्ज प्लान की तो इसमें 100 मिनट इनकमिंग कॉल, 100 मिनट वॉयस कॉल (इंडिया के लिए) और 100 फ्री SMS प्रति दिन मिलेंगे। यह प्लान ब्राजील, ईरान, इराक, जापान, जॉर्डन, नेपाल, फिलिस्तीन, कतर, रूस और सऊदी अरब के लिए उपलब्ध होगा।
इसके अलावा अल्बानिया, बेल्जियम, चीन, मिस्र, फ्रांस, इंडोनेशिया, नॉर्वे, स्पेन, यूके और यूएस के लिए 649 रुपए का प्लान मौजूद है, जिसमें 648 रुपए वाले लाभ मिलते हैं। इसके अलावा एयरटेल के 755 रुपए वाले इंटरनेशनल रोमिंग प्लान में सिर्फ इनटरनेट मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को पांच दिन के लिए 1जीबी का डाटा मिलेगा। यह प्लान अल्बानिया, बहामास, भूटान, कनाडा, हांगकांग, ईरान, इटली, कोरिया, मैक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश के लिए उपलब्ध होगा।
इसके अलावा एयरटेल के 799 रुपए वाले प्लान में 100 मिनट लोकल आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल के लिए मिलेंग। यह प्लान अल्बानिया, बहामास, भूटान, कनाडा, हांगकांग, ईरान, इटली, कोरिया, मैक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश के लिए उपलब्ध होगा।
इसके अलावा 1,199 रुपए वाले इंटरनेशनल रोमिंग प्लान में यूजर्स को 1GB डाटा और 100 मिनट लोकल आउटगोइंग कॉल और इनकमिंग कॉल का लाभ मिलेगा। यह प्लान 755 और 799 रुपए वाले प्लान की तरह ही देशों में वैध होगा।





















