Exclusive: 899 रुपए से शुरू होंगे One Airtel Plan, जानें दूसरे प्लान्स की कीमत और लाभ

Join Us icon

गुरुवार को ही 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ‘One Airtel’ नाम के प्लान में एक साथ पोस्टपेड, डीटीएच, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सर्विस ऑफर करने वाली है। वहीं, अब हमें इन प्लान की कीमत और इसमें मिलने वाले लाभ की एक्सक्वूसिव खबर मिली है तो आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी इस प्लान में क्या बेनिफिट दे रही है और किन यूजर्स के लिए यह एक बेस्ट प्लान हो सकता है।

One Airtel Plan की कीमत 899 रुपए से शुरू हो रही है जो कि 1,899 रुपए तक जाती है। Airtel द्वारा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी मार्च के खत्म होने से पहले इस सर्विस को ऑफिशियल तौर पर यूजर्स के लिए पेश कर देगी।

One Airtel Plan को चार भाग में बांटा गया है। इन प्लान की शुरुआत कीमत 899 रुपए है जो कि दो पोस्टपेड कनेक्शन (एडिशनल कनेक्शन की कीमत 249 रुपए) और मोबाइल बेनिफिट्स के तौर पर 75GB + 10GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलेगा। इसके अलावा कस्टमर्स को एयरटेल डीटीएच चैनल 413 रुपए के मिलेंगे। वहीं, यूजर्स को फ्री एचडी सेट-अप बॉक्स और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स मिलेगें। इसमें एयरटेल एक्सट्रीम, प्राइम वीडियो और Zee5 OTT सर्विस शामिल होंगी।
image-2020-03-20t101926-980
इसके अलावा दूसर 1,349 रुपए वाले One Airtel Plan मिलने वाले सभी बेनिफिट्स 899 रुपए वाले प्लान की तरह ही हैं। लेकिन, इस प्लान में मोबाइल डाटा ज्यादा मिलेगा। यह प्लान चार पोस्टपेड नंबर्स देगा, जिसमें 180GB (150GB + 30GB) हाई स्पी़ड इंटरनेट डाटा पूरी महीने के लिए मिलेगा। इसके अलावा 1,349 रुपए वाले प्लान में फ्री HD Box, (413 रुएप की कीमत वाले DTH चैनल व फ्री डाटा एड ऑन 99 रुपए में मिलेगा।

इसके अलावा 1,399 रुपए वाले One Airtel Plan में पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स को 75GB + 10GB डाटा, 500GB हाई-स्पीड ब्रॉडबैंज डाटा (एफयूपी खत्म होने के बाद स्पीड 1Mbps तक चली जाएगी), लेकिन, इसमें DTH का लाभ नहीं मिलेगा। आखिर में बात करें 1,899 रुपए वाले One Airtel Plan की तो इसमें सभी चार सर्विस मिल रही हैं। कस्टमर्स इस टॉप-एंड प्लान में 75GB + 10GB + 10GB मिलेगा। वहीं, इस प्लान में 500GB हाई-स्पीड (100Mbps तक) ब्रॉडबैंड डाटा और लैंडलाइन पर अनलिमिटेड कॉल फ्री मिलेंगी।

अभी की बात करें तो कस्टमर्स को एयरटेल डिजिटल टीवी, ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और फोन के लिए अलग सर्विस लेनी पड़ती है। इसके अलावा इन सभी सर्विस के लिए यूजर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़ता है। हालांकि, अब कंपनी ने वन एयरटेल प्लान में इन सभी सर्विसेज को एक साथ ऑफर करने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here