
रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने यूजर्स को फ्री में 2GB डाटा देने की एक नई स्कीम पेश की थी। हालांकि, यह 2जीबी डाटा चुनिंदा यूजर्स को दिया जा रहा था। वही, अब वोडाफोन आइडिया ने जियो से आगे बढ़ते हुए बिना किसी शुल्क के अपने चुनिंदा यूज़र्स को 2जीबी डेली हाई स्पीड डाटा के साथ असीमित वॉयस कॉलिंग का लाभ दे रही है।
इस नए ऑफर की वैधता 7 दिनों की है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि यह लाभ किन यूज़र्स को मिलेगा। आप अपने अपने वोडाफोन या आइडिया कनेक्शन पर 121363 डायल करके इस अतिरिक्त डाटा और वॉयस कॉलिंग लाभ के बारे में जांच कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का तोहफ, इन प्लान्स में मिलेगा दोगुना डाटा
अगर आपके नंबर पर यह सुविधा मिल रही है तो आपको मैसेज द्वारा इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। अन्यथा, आप 121363 डायल कर इस लाभ के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। 91मोबाइल्स ने 3 Vodafone Idea नंबर से इस नंबर पर कॉल किया। लेकिन, वह तीनों ही नंबर पर यह ऑफर नहीं दिया जा रहा था।

इसके अलावा ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने वोडाफोन की ओर से फ्री मिल रहे 2जीबी डाटा की खबर को शेयर किया है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडिशनल 2 जीबी हाई स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉल फिलहाल सिर्फ चेन्नई, कोलकाता, नई दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में पेश किए गए हैं। आपको एक बार फिर बता दें कि यह ऑफर केवल चुनिंदा यूज़र के लिए पेश किया गया है। इसका मतलब है कि सभी यूजर्स को यह लाभ नहीं मिलेगा।
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर की पेशकश की थी। ऑफिशियल लिस्टिंग के अनुसार वोडाफोन आइडिया के 299 रुपए, 449 रुपए और 699 रुपए के प्लान में यूजर्स को दोगुना डाटा दिया जा रहा है। 299 रुपए के प्लान में अब 2GB की जगह 4GB हाईस्पीड डाटा 28 दिनों के लिए दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: JioMeet लॉन्च कर Reliance ने दी Zoom को चुनौती, 100 लोग एक साथ कर पाएंगे वीडियो कॉल
वहीं, 449 रुपये के प्लान में भी 2GB की जगह अब यूजर्स को 4GB डाटा मिलेगा। इस प्लान में वैलिडिटी 56 दिन की है। साथ ही 699 के प्लान में यूजर्स को भी 4GB डाटा मिलेगा इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इन तीनों ही प्लान में यूजर्स को 100SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है।





















