
कुछ दिनों पहले ही एलजी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 को लेकर यह बात सामने आई थी कि एलजी अपने इस फोन को अगले माह आयोजित होने वाली एमडब्ल्यूसी 2017 के दौरान 26फरवरी को लॉन्च कर सकती है। वहीं अब एक ताजा लीक में एलजी जी6 की कुछ फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें फोन के डिजाईन के साथ ही कुछ फ़ीचर्स भी स्पष्ट देखे जा सकते हैं।
अल्काटेल ने भेजा मीडिया इन्वाईट, एमडब्ल्यूसी 2017 में लेगी हिस्सा
डरॉयड लाईफ ने एलजी जी6 की कुछ प्रोटाईप फोटोज़ के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की है। लीक फोटोज़ पर गौर किया जाए तो एलजी का यह फोन बेज़ल्स कॉर्नर के साथ मैटल बॉडी से निर्मित होगा। फोटोज़ में फोन के रियर पैनल पर फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है तथा कैमरा के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। एलजी जी6 के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा फोन स्पीकर मौजूद है तथा उपरी पैनल पर 3.5एमएम आॅडियो जैक उपलब्ध है।

एलजी जी6 को लेकर पहले सामने आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 5.7-इंच की क्यूएचडी प्लस डिसप्ले से लैस होगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत का होगा। इसी के साथ-साथ टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि एलजी अपने नये स्मार्टफोन जी6 को असिस्टेंट के साथ पेश कर सकती है। बहरहाल कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है।





















