
भारत की टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए काफी समय से नए प्लान्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए धांसू प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। इन तीनों प्लान की कीमत 99 रुपए, 129 रुपए और 199 रुपए है। इन तीनों प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा। वहीं, सभी प्लान में मिलने वाले फायदे अलग-अलग हैं। आइए आगे आपको विस्तार से इन प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।
99 रुपए वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं 99 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को इस प्लान में कुल 1 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी ले सकेंगे। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा। अगर बात करें इस पैक की वैलिडिटी की तो वह 18 दिन की है। हालांकि, यह पैक सिर्फ झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध है। इसे भी पढ़े: Jio, Airtel और Vodafone यूजर्स के अच्छे दिन हुए हवा, जानें ऐसा क्या हुआ

129 रुपए वाला प्लान
99 रुपए के अलावा इस लिस्ट में 129 रुपए वाला प्लान भी है। कंपनी की ओर से इस प्लान में कुल 1जीबी डाटा दिया जा रहा है। डाटा के अलावा इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। वहीं, यूजर्स को 300 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही यूजर्स को इसमें जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 24 दिनों की है। इस प्लान को कंपनी ने असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, राजस्थान, यूपी ईस्ट, उत्तराखंड कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, नॉर्थ ईस्ट, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध कराया है। इसे भी पढ़ें: Airtel का धमाकेदार ऑफर, अब फ्री में देखें 4500 से ज्यादा मूवीज और शोज
199 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को डेली 1 जीबी डाटा दिया जाएगा इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इस प्लान की वैघता 24 दिन की है। वहीं, पहले दो प्लान की तरह ही इस प्लान में यूजर्स को जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। अभी इस प्लान को कंपनी ने ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, केरल, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और नॉर्थ ईस्ट के सर्किल में उपलब्ध कराया है।





















