
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन को देखते हुए अपने यूजर्स को खास तोहफा दिया है। इस वक्त में घर में रहने को मजबूर लोगों के लिए कंपनी एक धमाकेदार ऑफर लाई है, जिसके तहत यूजर्स फ्री में अनलिमिटेज मूवीज के साथ शोज देख पाएंगे। दरअसल, एयरचेल ने OTT प्लेटफॉर्म Zee 5 के साथ कॉन्टेंट लाइब्रेरी पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत एयरटेल यूजर्स को Zee 5 का ‘फ्री अनलिमिटेड’ एक्सेस दिया जा रहा है।
यूजर्स यरटेल थैंक्स के जरिए अब प्रीमियम कॉन्टेंट का मजा बिल्कुल मुफ्त में ले सकेंगे। बता दें कि एयरटेल थैंक्स कस्टमर्स के लिए यह खास ऑफर 4 मई से 20 मई 2020 तक ही वैध रहेगा। वहीं, देश में लॉकडाउन 17 मई तक के लिए लगाया गया है।
Airtel ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस बात की जानकारी दी है। वेबासइट पर अपलोड की गई जानकारी के अनुसार एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को 149 रुपए या उससे अधिक के अनलिमिटेड रीचार्ज पर Zee5 का एक्सेस बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। वहीं इस कॉन्टेंट प्रोवाइडर सर्विस का फ्री एक्सेस एयरटेल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel या Vodafone, देखें कौन दे रहा है हर दिन सबसे ज्यादा डाटा, 1जीबी से लेकर 4जीबी प्रतिदिन
ध्यान रहे इस स्पेशल ऑफर 12 जुलाई तक Airtel Thanks ऐप के जरिए उपलब्ध रहेगा। इस ऐप को प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा एयरटेल अपने 349 रुपये के प्रीपेड प्लान और 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में भी एक साल के लिए अमेजन प्राइम विडियो की फ्री सब्सक्रिप्शन देता है।
वहीं, अगर बात करें Zee5 ऐप की तो इसमें 4,500 से अधिक फिल्मों और टीवी शो मौजूद हैं, जिससे आप घर बैठे इन्हें देख सकते हैं। Airtel अक्टूबर 2018 से Zee5 के साथ पर्टनरशिप में है। वहीं, अमेजन प्राइम का एक्सेस भी कंपनी अपने प्लान में देती है। इसे भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया धांसू प्लान, हर दिन 3GB डाटा और एक साल तक Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन फ्री
गौरतलब है कि हाल ही में सामने आई ओपन सिग्नल की रिपोर्ट में बताया गया था कि 6 महीनों में एयरटेल ने अपनी विडियो स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी इंटरनेट स्पीड में काफी बढ़ोतरी की है। वहीं, डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल को नंबर 1 घोषित किया है। अप्रैल 2020 में एयरटेल नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 10.1Mbps रही।






















