
रिलायंस जियो काफी समय से अपने यूजर्स के लिए नए प्लान पेश कर रहा है। लेकिन, इन रिचार्ज के साथ ही कंपनी अपने कई प्लान बंद कर रही है और रिचार्ज में मिलने वाले बेनिफिट्स को भी घटा रही है। हाल ही में कंपनी ने बिना किसी सूचना के अपने सबसे सस्ते 98 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया था, जिसमें 28 दिन की वैधता और कई लाभ मिल रहे थे। इस रिचार्ज के बाद जियो का 129 रुपए वाला प्रीपेड प्लान अब कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज बन गया है। अब ग्राहकों को अपने नंबर पर मिलने वाली सुविधाओं को जारी रखने के लिए कम से कम 129 रुपए का रिचार्ज कराना ही होगा।
बता दें कि जियो का यह प्लान 98 रुपये वाले पुराने प्लान से 31 रुपए महंगा है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स में दोनों प्लान लगभग एक जैसे ही हैं। आइए आगे आपको जियो के सबसे सस्ते प्लान 129 रुपए के बारे में सभी जानकारी देते हैं क्योंकि इस रिचार्ज के साथ ही आप अपने नंबर को चालू रख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर नाराज किए अपने यूजर्स, 102जीबी डाटा वाला प्लान किया बंद

रिलायंस जियो के 129 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को कुल 2 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही इस रिचार्ज में जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इतना ही नहीं 28 दिन की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को 300 SMS और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा।
वहीं, अगर बात करें जियो द्वारा बंद किए गए 98 रुपए वाले प्लान की तो इसमें ग्राहकों को जियो से जियो पर मुफ्त कॉलिंग, 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते थे। वहीं, इसमें दूसरे नेटवर्क के नंबर पर की जाने वाली कॉल में 6 पैसे प्रति मिनट का IUC चार्ज लगता था। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की थी। इसे भी पढ़ें: 251 रुपये में 50 जीबी डाटा दे रही है Jio और Airtel, लेकिन फिर भी है एक बड़ा फर्क, जानें क्या

गौरतलब है कि जियो ने 999 रुपए वाले प्लान को अपडेट किया था। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3जीबी डाटा मिलता है। इस हिसाब से कुल 252जीबी डाटा का लाभ इस ऑफर में दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट्स मिलते हैं। इन सबके इलावा 100 फ्री एसएमएस ऑफर और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।












