
शाओमी ने Redmi 8 के 4G रैम वेरिएंट की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस बार कंपनी ने डिवाइस की कीमत में 300 रुपए का इजाफा किया है। इससे पहले फोन 9,499 रुपए का सेल किया जा रहा था। याद दिला दें कि इस साल मई महीने में फोन की कीमत में 200 रुपए बढ़ाए गए थे। अब Redmi 8 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,799 रुपए की कीमत में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर सेल किया जा रहा है। याद दिला दें कि रेडमी 8 के 4GB रैम वेरिएंट को इंडिया में 8,999 रुपए में लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max और Redmi 8A Dual की कीमत में इजाफा किया था।
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 720×1520 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.21-इंच की TFT डिसप्ले दी गई है। इस स्क्रीन में 19:9 के आस्पेक्ट रेशियो है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 320ppi है। इसके साथ फोन की डिसप्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इसके अलावा कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट दिया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9C, इसमें है 5000एमएएच बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा

यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ आता है। माइक्रो एसडी कार्ड से फोन की मेमरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्रफी के लिए फोन में डुअल रियर AI कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 12-मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी IMX363 का सेंसर एफ/1.8 अपर्चर और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्स का कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने फिर बना डाला नया रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में बेचे 1.9 करोड़ Redmi 8 सीरीज़ फोन
इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम बात करें फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10.0.1.3 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया जाएगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।


















