Exclusive: अब Samsung Galaxy Tab M62 लाने की तैयारी कर रही है कंपनी, जानें कब लॉन्च होगा यह टैबलेट

Join Us icon

पिछले साल 2019 में Samsung ने अपने M सीरीज के फोन की शुरुआत की थी लेकिन 2020 में ये फोन बेहद ही सफल रहे और मिड सेग्मेंट में कंपनी को एक नई पहचान दी। गैलेक्सी एम सीरीज की इस सफलता से ओत-प्रोत होकर कंपनी इस सीरीज में नया टैबलेट लाने की योजना बना रही है। 91mobiles को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। खबर है कंपनी M Series के नए टैबलेट पर काम कर रही है और इसके तहत पहला मॉडल Samsung Galaxy Tab M62 लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इतना कहा जा रहा है कि कॉम्पैक्ट डिजाइन में होगा। बड़ी स्क्रीन वाला टैबलेट ​फिलहाल नहीं होगा।

गौरतलब है कि कोरोना की वजह लॉकडाउन के बाद वर्क फ्रॉम होम की डिमांड काफी बढ़ी है और ​डिजिटल एजुकेशन ने भी काफी जोर पकड़ा है। अब तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस अच्छे नहीं खुले हैं और ऑनलाइन ही लिया जा रहा है। ऐसे में बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस या यूं कहें कि टैबलेट की मांग काफी तेजी से बढ़ी है ऐसे में सैसमंग का यह अच्छा मूव कहा जाएगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: भारत में शुरु हुआ Samsung के सबसे पतले फोन Galaxy F62 का प्रोडक्शन, जल्द करेगा एंट्री

samsung-galaxy-tab-s7-side-1

रही बात कीमत की तो Tablet के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है लेकिन इतना तो हम सभी जानते हैं कि एम सीरीज के डिवाइस मिड सेग्मेंट में होते हैं ऐसे में Samsung Galaxy Tab M62 कंपनी का एम सीरीज के तहत पहला टैबलेट होगा और टैब को भी कंपनी मिड बजट में पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S21 सीरीज़ 14 जनवरी को होगी लाॅन्च, 29 जनवरी से शुरू होगी इंडिया में सेल

जहां तक टैबबलेट के लॉन्च की बात है तो फिलहाल अधिकारिक रूप से कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स के पास जो खबर है उसके अनुसार यह अभी शुरुआती दौर में है और अभी काफी डेवलपमेंट बाकी है। ऐसे में इसे लॉन्च होने में काफी समय लग सकता है। हो सकता है कि कंपनी इसे मार्च या अप्रैल तक ही पेश करे। इसे भी पढ़ें: Nokia ला रही है सस्ता एंडराॅयड ‘गो’ स्मार्टफोन, 15 दिसंबर को होगा लाॅन्च

2021 को लेकर क्या है तैयारी
samsung-galaxy-s21-ultra
2020 सैमसंग के लिए काफी अच्छा रहा और इसमें खास कर गैलेक्सी एम सीरीज का योगदान बड़ा रहा। सैमसंग इसे आगे भी ​भुनाने वाली है। हालांकि नए साल में सबसे पहले Samsung Galaxy S21 को कंपनी लॉन्च करने वाली है और इस फोन को लेकर काफी लीक भी आ चुके हैं। वहीं सैमसंग द्वारा एम सीरीज में भी कई मॉडल लाने का प्लान है। इसमें Galaxy M12 और Gaalaxy M42 जैसे नाम प्रमुख हैं। वहीं ए सीरीज में Galaxy A72 की काफी चर्चा है। वहीं कुछ दिन पहले 91मोबाइल्स ने ही खबर दी थी कि कंपनी अपने ई सीरीज को फिर से लॉन्च करने का प्लान कर रही है और इसके तहत पहला फोन सैमसंग Galaxy E62 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि हो सकता है कि इस फोन को कंपनी Galaxy F62 नाम से भी लॉन्च कर दे। इस फोन के बारे में यह जानकारी है कि यह कंपनी का एक स्लिम फोन होगा जो बड़ी स्क्रिन के साथ बड़ी बैटरी में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here